Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»संस्कृति, विरासत और धरोहरों को लेकर आत्मसम्मान और गौरव का केंद्र बना नवरत्नगढ़ का किला, किला में तिरंगा प्रकाशोत्सव को देखने दूर-दूर से पहुंच रहे है लोग
    झारखण्ड

    संस्कृति, विरासत और धरोहरों को लेकर आत्मसम्मान और गौरव का केंद्र बना नवरत्नगढ़ का किला, किला में तिरंगा प्रकाशोत्सव को देखने दूर-दूर से पहुंच रहे है लोग

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देश की संस्कृति, विरासत और धरोहरांे को लेकर आत्मसम्मान और गौरव पैदा करने को लेकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आजादी के संघर्ष और देश की सभ्यता-संस्कृति से सभी को अवगत कराना है। इसी क्रम में झारखंड स्थित गुमला के राष्ट्रीय धरोहर नवरत्नगढ़ में तिरंगा प्रकाशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीनस्थ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रांची मंडल द्वारा राष्ट्रीय धरोहर नवरत्नगढ़ स्थित प्राचीन किले में विद्युत सज्जा कर तिरंगा प्रकाशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 4 अगस्त से 15 अगस्त तक सायं 7.00 से 9.00 बजे तक आकर्षक विद्युत सज्जा गुमला ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रांची मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ0 शिव कुमार भगत ने बताया कि तिरंगा प्रकाशोत्सव से नवरत्नगढ़ का किला काफी आकर्षण नजर आ रहा है। इस तिरंगा प्रकाशोत्सव का आनंद लेने के लिए आगामी 15 अगस्त तक लोग नवरत्नगढ़ किला पहुंचकर झारखंड और देश के एक पुरातात्विक महत्व वाले संरक्षित स्थल का आनंद ले सकते है और इसके इतिहास के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।
    अधीक्षण पुरातत्वविद ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा नवरत्नगढ़ किला परिसर में आगामी 10 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे स्वच्छता अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख शामिल होंगे। जबकि यहां 12 से 15 अगस्त के बीच कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूर्वाह्न 10 बजे से सायं 5 बजे तक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। वहीं 15 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे यहां झंडोत्तोलन कार्यक्रम भी निर्धारित है।

    केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीनस्थ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के रांची मंडल द्वारा संरक्षित स्मारक राजमहल और मंदिर परिसर में भी 13 और 14 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जबकि बेनिसागर में 9 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री छूटनी देवी महतो उपस्थित रहेंगी, वहीं प्राचीन शिव मंदिर खेखपरता में 8 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री बलबीर दत्ता होंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.