Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026

    30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी

    June 29, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रामगढ़ में पशु में लंपी वायरस के लक्षण दिखने से दहशत
    झारखण्ड

    रामगढ़ में पशु में लंपी वायरस के लक्षण दिखने से दहशत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत केदला कोयलांचल में लंपी वायरस का मामला सामने आया है. यह बीमारी केदला प्रोजेक्ट में एक पशु में देखी गयी है. पशु के पूरे शरीर में घाव के निशान हैं, जो क्षेत्र के पशुओं के लिये खतरा साबित हो सकता है. इस पशु के मालिक ने उसे खुला छोड़ दिया है. इससे ये बीमारी अन्य जानवरों में भी फैल सकती है. मांडू पशु चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने बताया कि स्थानीय चिकित्सक को जानकारी देकर पशु का इलाज कराया जाएगा.

    खटाल से दूध लेना कर दिया बंद

    स्थानीय लोगों ने कहा कि गाय को लंपी वायरस बीमारी है. इसका इलाज नहीं कराया जा रहा है. यह बीमारी काफी खतरनाक है. इसका समय पर इलाज नहीं हुआ, तो अन्य पशुओं की भी परेशानी बढ़ेगी. इस बीमारी की खबर से केदला कोयलांचल के किसान दहशत में हैं. कई लोगों ने बताया कि क्षेत्र के लोग खटाल से दूध लेते थे, लेकिन इस बीमारी के कारण कई लोगों ने दूध लेना बंद कर दिया है. लोगों में दहशत है कि बीमारी की चपेट में न आ जाएं. इस संबंध में इचाकडीह पंचायत के मुखिया रमेश राम ने कहा कि लंबी वायरस से ग्रसित पशु की सूचना मांडू पशु चिकित्सक को दी जाएगी.

    बीमारी से ग्रसित पशु का होगा इलाज

    मांडू पशु चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने बताया कि लंपी वायरस होने से पशु के पूरे शरीर में घाव की तरह गोला निकल जाता है. इस बीमारी की यही पहचान है. इसके बाद शरीर में सूजन आ जाती है. इसके बाद पशु की मौत हो जाती है. उन्होंने कहा कि जिस पशु को यह बीमारी हो जाती है, उसे खुला नहीं छोड़ना चाहिए. नहीं तो जो उस पशु के संपर्क आएगा, वह भी उस वायरस की चपेट में आ जायेगा. यह बीमारी इंसान को नहीं होती है. स्थानीय चिकित्सक को जानकारी देकर उस पशु का इलाज कराया जायेगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.