Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»टीएमसी में शामिल हुए गोवा के पूर्व CM लुईजिन्हो फलेरियो
    राष्ट्रीय

    टीएमसी में शामिल हुए गोवा के पूर्व CM लुईजिन्हो फलेरियो

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 29, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोलकाता : हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गोवा के पूर्व सीएम लुईजिन्हो फलेरियो आज टीएमसी में शामिल हो गए. इस मौके पर टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी मौजूद रहे. तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले फलेरियो ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की.

    इसके बाद सीएम ममता ने ट्वीट कर कहा, ”गोवा के पूर्व सीएम, 7 बार के विधायक और गोवा के दिग्गज नेता लुईजिन्हो फलेरियो का तृणमूल कांग्रेस परिवार में स्वागत करना मेरे लिए गर्व की बात है. हम एक साथ गोवा के लिए खड़े होंगे. विभाजनकारी ताकतों से लड़ेंगे और गोवा के लिए एक नई सुबह की शुरुआत करने की दिशा में काम करेंगे.”

    उन्होंने कहा कि मुझे महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के पूर्व विधायक लवू मामलातदार, कांग्रेस महासचिव यतीश नाइक और विजय पोई, मारियो पिंटो डी सैन्टाना और आनंद नाइक का भी पार्टी में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है.

    लुईजिन्हो फलेरियो मंगलवार को कोलकाता पहुंचे थे. उनके साथ गोवा के कई अन्य नेता भी थे. टीएमसी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि जब मैं टीएमसी में शामिल हो रहा हूं तो मेरा सपना कांग्रेस परिवार को एक साथ लाने का है. टीएमसी में शामिल होने के पीछे मेरा मुख्य मिशन बीजेपी और उसकी विभाजनकारी नीतियों, नफरत और प्रतिशोध की संस्कृति को हराना है. भारत पूरी तरह से आर्थिक मंदी की चपेट में है.

    फलेरियो ने कहा कि गोवा को एक विश्वसनीय विकल्प की जरूरत है. मैं उनसे (ममता बनर्जी) गोवा की पहचान और विरासत की रक्षा के लिए गोवा आने का अनुरोध करता हूं.

    बता दें कि पिछले दिनों भवानीपुर में टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने गोवा में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. इसके बाद से टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन गोवा में डटे हैं. आज ही पणजी में एयरपोर्ट के पास ममता बनर्जी की तस्वीर वाले बैनर देखे गए.

    नेताओं के टीएमसी में शामिल होने को लेकर कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस ‘‘बिल्कुल वही चीज कर रही है, जो बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ किया था.’’ राव ने कहा, ‘‘तृणमूल का अर्थ है – जमीनी स्तर. ममता ने जमीनी स्तर पर काम किया है, लेकिन यहां (गोवा में) जमीनी स्तर पर काम कहां है? चार्टर्ड विमान में गोवा आना, लोगों से कहना कि यदि आप हमारी पार्टी में शामिल होंगे, तो हम आपके चुनाव के लिए धन मुहैया कराएंगे… यह बीजेपी की रणनीति लगती है.’’

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम

    April 30, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.