Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जेएमएम ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का किया ऐलान
    झारखण्ड

    जेएमएम ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का किया ऐलान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 14, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड में सत्तारूढ़ महागठबंधन में बिखराव की शुरुआत हो गयी है। राज्य में यूपीए गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रथम महिला आदिवासी उम्मीदवार होने के कारण द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया।

    जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन ने इस आशय की घोषणा करते हुए बताया कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश को आजादी के बाद पहली किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है। इसलिए पार्टी सम्यक विचार-विमर्श के बाद द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का निर्णय लेती है। शिबू सोरेन ने जेएमएम के सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश दिया है कि वे आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में  द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करें।

    इससे पहले जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी सांसदों-विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें चुनाव में समर्थन के मसले पर निर्णय लेने के लिए शिबू सोरेन को अधिकृत किया गया था। वहीं इस मसले पर चर्चा के लिए जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पिछले दिनों दिल्ली गये थे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसके बाद यह अटकल लगाया जा रहा था कि जेएमएम राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को ही समर्थन करेगा।

    वहीं राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने 4 जुलाई को रांची दौरे के क्रम में एनडीए सांसदों-विधायकों के साथ बैठक करने के बाद जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से भी मुलाकात करने पहुंची। उस दौरान द्रौपदी मुर्मू की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात हुई थी और जिस अंदाज में हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू को झुकर प्रमाण किया था, उसी वक्त यह तय माना जा रहा था कि जेएमएम का समर्थन एनडीए प्रत्याशी को ही मिलेगा।

    इधर, जेएमएम के इस फैसले से सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस और आरजेडी नेताओं में भी नाराजगी उत्पन्न हो सकती है, लेकिन फिलहाल संख्या बल को देखते हुए इस बात कम ही संभावना है कि हेमंत सोरेन सरकार की सेहत पर कोई फर्म पड़े। वहीं जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे थे और पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन की पीठ थपथपाई थी, उसे देख कर आने वाले समय में झारखंड में राजनीतिक परिवर्त्तन की संभावना भी बढ़ गयी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.