Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जमशेदपुर में हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा, परिचित कांस्टेबल ने की थी हत्या
    झारखण्ड

    जमशेदपुर में हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा, परिचित कांस्टेबल ने की थी हत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 23, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित आवासीय कॉलोनी के फ्लैट में 21 जुलाई को हुए ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि महिला क्लर्क सविता महतो, उसकी बेटी गीता और मां लखिया मुर्मू की हत्या गियर लीवर से वार कर की गई थी। उन्होंने बताया कि सविता के घनिष्ठ आरक्षी चालक दोस्त सोनारी कागलनगर निवासी राम चंद्र सिंह जमुदा ने ही हत्या की थी।

    एसएसपी ने बताया कि जामुदा को सविता पर शक हो गया था कि उसकी किसी और से दोस्ती हो गई थी। साथ ही सविता उससे बातें भी किया करती है। एसएसपी ने बताया की आरोपी जमुदा का टारगेट सविता का वह दोस्त था, लेकिन 19 जुलाई की रात जब वह पुलिस लाइन स्थित फ्लैट में गया तो किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसी दौरान पहले, सविता उसके बाद बीच बचाव में आई बेटी और फिर उसकी मां पर जामुदा ने हमला कर मार डाला। इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया।

    घटना के बाद गोलमुरी थाना में मामला दर्ज करते हुए एएसपी सुधांशु जैन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। सिटी एसपी के विजय शंकर मामले की मॉनिटरिंग खुद कर रहे थे। जबकि सीसीआर डीएसपी, मुख्यालय टू डीएसपी व कई थाना प्रभारियों को लगाया गया था। एसएसपी ने बताया कि जिन चार लोगों को पूछताछ के लिए रखा गया था, उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिलने के करण छोड़ दिया गया है। घटना में प्रयुक्त गियर लिवर, खून से लथपथ कपड़े और दो मोबाईल फोन जब्त किए गए हैं।

    क्या था मामला
    21 जुलाई की रात नौ बजे पुलिस ने सविता रानी हेम्ब्रम (36), उसकी मां लखीया मुर्मू (60) और सविता की बेटी गीता हेम्ब्रम (13) का पुलिस ने शव गोलमुरी पुलिस लाइन के फ्लैट से बरामद किया था। तीनों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। सविता के पति कैलाश हेम्ब्रम की 14 साल पहले जादूगोड़ा मेला में उग्रवादियों ने हत्या कर दी थी। अनुकंपा पर सविता को नौकरी मिली थी। सविता एसएसपी कार्यालय के शिकायत कोषांग में तैनात थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.