Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जमशेदपुर में महिला कॉन्स्टेबल की परिवार सहित हत्या, घर में मिली लाश
    Breaking News

    जमशेदपुर में महिला कॉन्स्टेबल की परिवार सहित हत्या, घर में मिली लाश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में एकबार फिर पुलिस अपराधियों के निशाने पर है। बुधवार को रांची में महिला दारोगा संध्या टोपनो की हत्या के बाद अब जमशेदपुर में महिला कांस्टेबल की हत्या कर दी है। महिला कॉन्स्टेबल सविता अपनी मां और बेटी के साथ रहती थीं। घर से तीनों की लाश बरामद हुई है।

    घटना गुरुवार देर रात गोलमुरी पुलिस लाइन की है। जहां सविता हेंब्रम (30) उसकी मां लखिया मुर्मू (70) और सविता की बेटी गीता हेंब्रम साथ- साथ रहती थीं। सविता दो दिनों से ऑफिस नहीं आ रही थी। जबकि घर के बाहर ताला लगा हुआ था। बताया जाता है फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोस के पुलिसकर्मी ने गुरुवार रात को मेजर धर्मेंद्र कुमार को सूचना दी। मेजर ने इसकी जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार को दी। जिसके बाद गोलमुरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएसपी की मौजूदगी में फ्लैट का ताला तोड़ गया तो भीतर तीनों के शव पड़े मिले।

    ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी है। इधर बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने बढ़ते अपराध को लेकर सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश में पुलिस वाले भी असुरक्षित हैं।

    एसआईटी को जांच का जिम्मा

    ट्रिपल मर्डर की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस की टीम, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने मुआयना किया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. इसके अलावा डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी लगा दिया गया है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके लिए मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए हैं। हत्याकांड मामले को लेकर 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

    पति की मौत के बाद अनुकंपा पर मिली थी नौकरी

    इस मामले की पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। सविता को नौकरी उसके पति की मौत के बाद अनुकंपा पर मिली थी। सविता के पति कैलाश हेंब्रम की मौत जादूगोड़ा में नक्सलियों के हमले में हो गई थी। बताया जाता है नौकरी को लेकर ससुराल वालों से उसका विवाद था। वहीं मामले की प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी जांच की जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.