Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़ राजभवन में जबरन प्रवेश की कोशिश की, चार मंत्री और कई विधायक समेत हजारों गिरफ्तार
    झारखण्ड

    कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने बैरिकेटिंग तोड़ राजभवन में जबरन प्रवेश की कोशिश की, चार मंत्री और कई विधायक समेत हजारों गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में भी कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजभवन के अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान कई महिला कार्यकर्त्ताओं को चोट भी आयीं है। वहीं कांग्रेस कोटे से गठबंधन सरकार में शामिल राज्य के वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषिमंत्री बादल, विधायक दीपिका पांडेय सिंह समेत अन्य विधायकों, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे को हिरासत में ले लिया गया और मोरहाबादी मैदान में बनाये गये कैंप जेल में ले जाया गया।
    रांची के अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्त्ता बैरिकेडिंग तोड़ते हुए राजभवन के मुख्य द्वार तक जा पहुंचे, उसके कारण पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा और कार्यकर्त्ताओं को राजभवन के मुख्य द्वार से हटा दिया गया है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्त्ताआंे को सिर्फ जाकिर हुसैन पार्क के निकट ही प्रदर्शन की अनुमति दी गयी थी, लेकिन प्रदर्शनकारी  राजभवन के मुख्य द्वार पर जा पहुंचे, इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को राजभवन के मुख्य गेट से हटाने के साथ ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया और चारों मंत्रियों के अलावा अन्य विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में बनाये गये कैंप जेल ले जाया गया है।

    प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि    महंगाई और अग्निवीर समेत केंद्र सरकार की अन्य गलत नीतियों के खिलाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देशव्यापी संघर्ष जारी रहेगा और जनता की आवाज को तानाशाही केंद्र सरकार दबा नहीं सकती है। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा कह रहे है कि आज महंगाई नहीं है, वहीं बीजेपी के दूसरे सांसद डॉ. निशिकांत दूबे कह रहे है कि सरकार सभी को निःशुल्क भोजन करा रही है, जनता आने वाले समय में इन्हें करारा जवाब देगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.