Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»हादसे में तीन बच्चों की मौत को लेकर बिजली विभाग के एमडी का घेराव
    झारखण्ड

    हादसे में तीन बच्चों की मौत को लेकर बिजली विभाग के एमडी का घेराव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 16, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। रांची के कांके रोड में हुई दर्दनाक हादसे  में तीन बच्चों के निधन को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक पी.के.श्रीवास्तव का लगभग 2 घंटे घेराव किया।

    कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कांके रोड की घटना बिजली विभाग की लापरवाही एवं घोर अकर्मण्यता की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है, परिवार वालों ने घर के ऊपर से तार हटाने का कई बार अनुरोध किया था लेकिन विभाग ने समय रहते कारवाई की होती तो आज इतना बड़ा हादसा नहीं हुआ होता। बिजली विभाग की लापरवाही से पूरे परिवार का सबकुछ बिखर गया है,हंसता खेलता परिवार के घर हर तरफ चीख और मातम पसरा हुआ है और बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मरहम लगाने तक नहीं पहुंचा है।

    प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड से मांग किया है कि पीड़ित परिवार को दो करोड़ मुआवजा दिया जाए और एक मात्र बचे पुत्र को सरकारी नौकरी दी जाए।इस दर्दनाक घटना की जिम्मेदारी तय करते हुए स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ अपराधिक मुकदमे दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने महाप्रबंधक के माध्यम से बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि बड़े अधिकारीगण पीड़ित परिवार के घर जाएं और मरहम लगाने का काम करें। कांग्रेस नेता ने कहा कि तीन मीटर छोड़कर घर बनाने की नसीहत देने वाले अधिकारियों को ये समझ में आना चाहिए कि हाइटेंशन तार कवर हो,पूरे शहर के कई इलाके में झूलते तार हर दिन दुर्घटना को निमंत्रण देते हैं और घटना हो जाने के बाद बिजली विभाग तमाशा देखती है।  लोग जमीन खरीद रहे आसमान नहीं खरीद रहे हैं, वही हर तरफ जमीन के अंदर भी तार के जाल बिछाए हुए हैं तो फिर जमीन में भी लोग घर नहीं बना सकते,इस तरह के अविवेकपूर्ण व्यक्तव्य से बिजली विभाग अपनी लापरवाही से बच नहीं सकती। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही का जीता जागता उदाहरण है कांके की घटना, जिसने पूरी मानवता को झकझोर कर रख दिया है और पूरी व्यवस्था को तार तार कर दिया है, इस हादसे  को यूं खामोशी से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

    बिजली विभाग के महाप्रबंधक ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि 72 घंटे के अंदर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

    कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि पीड़ित परिवार के साथ इंसाफ किया जाए क्योंकि बिजली विभाग की लापरवाही से हर दिन राज्य के किसी न किसी कोने में दुर्घटना होती है और लोगों की जान जाती है।परे शहर में गड्ढे कोड़कर छोड़ दिए जाते हैं, ग्यारह हजार हाइटेंशन तार की वजह से कल ही बोकारो में भी एक आदमी की मौत हो गई है जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी हैं।इस तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए कठोरतम फैसले लेने की जरूरत है। कांग्रेस नेता ने कहा मुख्यमंत्री से मिलने के लिए प्रयास कर रहा हूं।
    कार्यक्रम में कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना,कुमुद रंजन,रीतेश थापा, पप्पू पासवान,सुनील तिर्की, प्रमोद एक्का, मनीष कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.