Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की पिटाई से मौत, प्रेमी गिरफ्तार
    झारखण्ड

    लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की पिटाई से मौत, प्रेमी गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 17, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र के पगदा गांव में शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। गांव का भुकु सबर (32) अपनी प्रेमिका गुलापी सबर (35) के साथ बीते छह महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना मंगलवार देर रात की है। सूचना पाकर आज सुबह करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची बोड़ाम पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जबकि प्रेमी भुकु सबर को पुलिस में हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचकर पटमदा के सर्किल इंस्पेक्टर हीरालाल महतो ने मामले की छानबीन की। बताते हैं कि दोनों पिछले करीब 6 माह से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अक्सर शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद होता था। मंगलवार की शाम को भुकु सबर ने शराब के नशे में गुलापी को पकड़कर बिजली के एक खंभे व दीवाल से उसके सिर को पटक दिया। साथ ही लाठी-डंडे से भी उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसने देर रात दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका गुलापी सबर के पति गौउर सबर की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है और उसके दो बेटे व एक बेटी है। मजदूरी कर परिवार चलाने वाली महिला का पति की मौत के बाद भुकु सबर से दोस्ती हुई और बाद में प्यार हो गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों एवं सबर समुदाय के अन्य लोगों को मिलने पर महिला को भुकु के साथ नहीं रहने की सलाह दी गई थी। क्योंकि वह भी पहले से विवाहित है और प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी उसे छोड़कर भाग चुकी है। इसके बावजूद भुकु के साथ अपने बच्चों को लेकर अपना घर छोड़कर गुलापी करीब 6 माह से उसके घर पर रहने लगी थी। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहने लगे थे और मजदूरी करते थे। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि पगदा गांव के एक किसान से भुकु ने धान रोपनी के लिए 50 रुपये एडवांस लिया था। लेकिन मंगलवार की सुबह उस किसान का काम करने के बजाय गुलापी दूसरे के खेतों में काम करने के लिए चल गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर भुकु ने खेत में ही जाकर दोपहर को उसके साथ मारपीट की। इस बात को लेकर विवाद हुआ और शाम को शराब के नशे में घर पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.