Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad

    April 29, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Ranchi

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची में दिन दहाड़े मुख्य सड़क पर सुषमा बड़ाईक को अपराधियों ने मारी गोली, मेडिका में भर्ती
    झारखण्ड

    रांची में दिन दहाड़े मुख्य सड़क पर सुषमा बड़ाईक को अपराधियों ने मारी गोली, मेडिका में भर्ती

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी रांची में दिन दहाड़े मुख्य सड़क पर सुषमा बड़ाईक पर गोली चली। मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने स्कूटी में जा रही सुषमा बड़ाईक पर हमला किया और फरार हो गये। अब तक आयी खबरों के अनुसार एक गोली सुषमा के शरीर से निकल गयी। दूसरी गोली अब भी शरीर के अंदर है। बॉडीगार्ड बाल-बाल बच गया है। सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी फुटेज में कैद तीन अपराधियों में से एक अपराधी की पहचान सुषमा बड़ाईक ने की है।

    घटना रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास हुई। यह वीआईपी रोड है इसी रास्ते से विधानसभा, सचिवालय सहित कई महत्वपूर्ण जगहों के लिए मंत्री- नेता निकलते हैं। रांची में दिन दहाड़े चली गोली ने एक बार फिर रांची पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    घायल सुषमा बड़ाईक को मेडिका में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर है। सुषमा बड़ाईक अपने पिता के घर से बॉडीगार्ड के साथ टू व्हीलर पर लौट रही थी। बॉडीगार्ड टू व्हीलर चला रहा था। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये। अब पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    सुषमा बड़ाईक ने कई हाईप्रोफाइल लोगों पर गंभीर आरोप लगाये थे। सुषमा बड़ाईक का नाम सबसे पहले चर्चा में तब आया जब पीएस नटराजन के साथ उनका वीडियो सामने आया।

    सुषमा बड़ाइक ने पीएस नटराजन पर यौन शोषण का आरोप लगाया। मामले की जांच हुई, आईपीएस अधिकारी पीएस नटराजन आरोपों से बरी कर दिये गये हालांकि इससे पहले भी साल 2012 में पीएस नटराजन को बर्खास्त कर दिया गया था। सुषमा बड़ाइक ने 50 से अधिक लोगों पर बलात्कार और यौन शोषण के आरोप लगाये थे। कई मामले अब भी कोर्ट में चल रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Ranchi
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.