Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ब्लाईंड मर्डर केश का 24 घंटो के भीतर पुलिस ने किया खुलासा, बहु ही निकली ससुर हत्याकांड की मास्टरमाइंड
    झारखण्ड

    ब्लाईंड मर्डर केश का 24 घंटो के भीतर पुलिस ने किया खुलासा, बहु ही निकली ससुर हत्याकांड की मास्टरमाइंड

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चतरा के हाईप्रोफाइल वृद्ध छकौड़ी यादव ब्लाइंड मर्डर केस का 24 घंटों के भीतर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के बाद एसपी   द्वारा गठित एसआईटी को मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के अनुसार मृतक की बहू ही हत्याकांड की मास्टरमाइंड है। उसने ही प्रेमी के साथ मिलकर एक साल से चल रहे अपने अनैतिक प्रेम-प्रसंग में बाधक बन रहे वृद्ध ससुर के हत्या की घिनौनी साजिश रची थी। मृतक की छोटी बहू रिंकी देवी के कहने पर ही आरोपी प्रेमी अनिल कुमार ने मयूरहंड थाना क्षेत्र के हुसिया गांव स्थित मुरकटी आहर के समीप विगत 3 सितंबर को छकौड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसडीपीओ अविनाश कुमार व डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम के संयुक्त नेतृत्व में गठित एसआईटी ने हत्याकांड का उद्भेदन किया है।

    एसआईटी ने आरोपी प्रेमी और मृतक की बहू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा को भी अम्बाही तालाब से बरामद किया है। गौरतलब है कि घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध भूमि विवाद में छकौड़ी की हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस परिजनों के शिकायत पर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। लेकिन एसआईटी के पड़ताल में मामला ही उल्टा निकला। घटना को अंजाम भूमि विवाद के बजाय बहु के अनैतिक प्रेम-प्रसंग में दिया गया था। मृतक की बहू का अनिल से प्रेम प्रसंग के शिकायत के बाद परिजनों ने उसे मायके भेज दिया था। जिसके बाद उसे छकौड़ी वापस आने नहीं दे रहा था। इसी को लेकर रिंकी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने के नियत से घटना को अंजाम दिलवाया था। ताकि वह अपने मायके से वापस ससुराल लौट सके और प्रेमिका से शादी रचा सके।

    दोनों को लगता था कि छकौड़ी की हत्या के बाद उनका रास्ता साफ हो जाएगा। इतना ही नहीं दोनों ने घटना के बाद एक दूसरे से शादी तक करने की प्लानिंग कर ली थी। इसे लेकर प्रेमी ने अपने हाथों में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद प्रेमिका के नाम का मेहंदी तक रचा लिया था। एसआईटी में थाना प्रभारी रामबृक्ष राम, एसआई अनिरुद्ध सिंह व श्रीराम पंडित समेत अधिकारी व सशस्त्रबल के जवान शामिल थे ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.