Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, दम घुटने से महिला की मौत, 300 मोटरसाईकिल जलकर खाक
    झारखण्ड

    बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, दम घुटने से महिला की मौत, 300 मोटरसाईकिल जलकर खाक

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज के दो नंबर टाउन इलाके में अवस्थित शारदा टीवीसी मोटरसाईकिल के शोरूम में बीती रात भीषण आग लग गयी। इस घटना में एक वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि 300 से अधिक मोटरसाईकिल जलकर खाक हो गयी। अगजनी इतनी भीषण थी कि शुक्रवार सुबह तक शोरूम से धुआं निकलता रहा।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात्रि करीब 11.00 बजे शोरूम में आग लग गयी। बाइक शोरूम के पीछे ही गाड़ियों का गोदाम और सर्विस सेंटर था। तीन तल्ले में बना गोदाम और सर्विस सेंटर बुरी तरह जल गया। प्रथम दृष्टया शॉट सर्किट की वजह से आग लगने की सामने आ रही है। यह शोरूम सतीश कुमार साहू का है। आगजनी की घटना में सतीश कुमार साहू की माता का देहांत हो गया। दम घुटने से उनका निधन हो गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि अगलगी की घटना जानकारी देने जैसे ही वृद्ध महिला ऊपर गयी, जहरीले धुएं की चपेट में आ गयी। तत्काल उन्हें डालटनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया,जहां से उन्हें रांची रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
    स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि 5 दमकल की टीम को लगना पड़ा। इसमें लातेहार से आई दमकल टीम की भूमिका काफी सराहनीय रही। कल रात्रि 11.00 बजे आग लगी थी, लेकिन आज सुबह भी दूसरे तल्ले में काफी धुआं उठता रहा। अगलगी की घटना में नई मोटरसाईकिलों के अलावा ग्राहकों की सर्विस के लिए आई मोटरसाईकिलें भी शामिल है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.