Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान

    June 30, 2026

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»टाटानगर स्टेशन से चोरी हुई बच्ची 12 दिनों बाद भी नहीं ढूंढ सकी रेल पुलिस, रोज मां पूछती है सर कब मिलेगी मेरी बेटी
    झारखण्ड

    टाटानगर स्टेशन से चोरी हुई बच्ची 12 दिनों बाद भी नहीं ढूंढ सकी रेल पुलिस, रोज मां पूछती है सर कब मिलेगी मेरी बेटी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 14, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: विगत 12 दिनों पहले टाटानगर रेलवे स्टेशन सेकेंड एंट्री गेट से चोरी हुई मायावती टुडू की दूधमुंही बच्ची को ढूंढने में रेल पुलिस के साथ साथ जिला प्रशासन विफल साबित हो रहे हैं। और अब बच्ची को ढूंढ पाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। वहीं रेलवे एसपी ऋषभ झा ने घटना के बाद बच्ची और अपहरणकर्ता को ढूंढने के लिए एसआईटी का गठन भी किया था। बावजूद इसके अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जबकि पुलिस टीम शहर के बस स्टैंड से लेकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और रांची के स्टेशनों की खाक भी छान चुकी है। साथ ही आरोपी का पोस्टर झारखंड, बिहार और बंगाल में भेजा भी चुका है। वहीं पुलिस आरोपी को पकड़वाने वाले के लिए इनाम की घोषणा भी कर चुकी है। रेल एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने अपहरणकर्ता का सुराग ढूंढने के लिए घाघीडीह सेंट्रल जेल में भी पूछताछ की। मगर नतीजा कुछ नहीं मिला। मामले में रेल पुलिस के अधिकारियों का मानना है कि जेल से अपहरणकर्ता से तार मिलने की उम्मीद है। इसी क्रम में रांची समेत अन्य जेलों में भी टीम को भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले में रेल एसपी ऋषभ झा ने बताया कि एसआईटी टीम को अब बिहार भेजने की तैयारी की जा रही है। चुंकि 11 दिनों के प्रयास के बावजूद झारखंड,  ओडिशा और बंगाल से बच्ची या फिर उसके अपहरणकर्ता का सुराग नहीं मिल पाया है। बच्ची की तलाश में राज्य मुख्यालय से टाटानगर रेल पुलिस को तीन नए अवर निरीक्षक भी मिलेंगे और जिन्हें बच्ची और अपहरणकर्ता को ढूंढने में लगाया जाएगा। जबकि वर्मान में एक डीएसपी समेत तीन इंस्पेक्टर सादे लिबास में शहर की बस्तियों और सीतारामडेरा बस स्टैंड में घात लगाए बैठे है। ताकि आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। रेल पुलिस की टीम ने बड़बिल, घाटशिला, पुरुलिया और रांची में कई स्थानों पर जांच अभियान भी चलाया। और तो और आरोपी की फोटो राज्य के लगभग सभी थानों में भेजा गया है। ताकि पुराने दस्तावेजों से मिलान कर शिनाख्त हो सके। रेल एसपी ऋषभ झा ने कहा कि बच्ची और अपहरणकर्ता की सूचना और फोटो देकर बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।दूसरी तरफ बच्ची की मां हर एक दो दिन में रेल थाना पहुंचकर बेटी के बारे में जानकारी मांगती है। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों से पूछती है कि सर मेरी बच्ची कब मिलेगी। बताते चलें कि 2 सितंबर की सुबह टाटानगर स्टेशन पर भीख मांगकर गुजारा करने वाली सरायकेला काशीडीह रोयाडीह की रहने वाली मायामनी टुडू की सात माह की बच्ची का अपहरण अज्ञात व्यक्ति ने कर लिया था। वहीं बच्ची की मां अज्ञात व्यक्ति को बच्ची सौंपकर शौच करने के लिए गई थी। इसी बीच आरोपी उसे लेकर फरार हो गया। जिसके बाद से बच्ची चोरी मामले में रेल पुलिस ने अपहरण करने का एक मामला दर्ज कर जीआरपी छानबीन कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    • Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th June | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th June | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.