Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

    October 27, 2026

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Corona»झारखंड में फिर अलर्ट, बाहर से आए यात्रियों की जांच एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर होगी
    Corona

    झारखंड में फिर अलर्ट, बाहर से आए यात्रियों की जांच एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर होगी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 23, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि जिलों में कोविड टेस्ट बढ़ाए जाएं। दूसरे प्रदेशों और देशों से झारखंड आने वालों पर पूरी निगरानी रखी जाए। रेलवे स्टेशनों और रांची एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों की आरटी-पीसीआर या ट्रूनेट मशीन से जांच कराएं, ताकि कोरोना संक्रमण का पता चल सके।

    एनएचएम के अभियान निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना आदि राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसलिए सिविल सर्जन लक्ष्य के अनुरूप संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच कराएं। 70 प्रतिशत जांच आरटी-पीसीआर से कराई जानी है।

    देश के 91 जिलों में संक्रमितों के मिलने की रफ्तार बढ़ गई है। इनमें महाराष्ट्र के 34 जिले, कर्नाटक के 16 और केरल के दो जिले हैं। वहीं हरियाणा, पंजाब, गुजरात के अलावा झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ के 4-4 जिले हैं।

    विदेश से आए लोगों की 24 घंटे में पहचान व जांच करें

    स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि पिछले दिनों कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन सामने आए हैं। ऐसे में पिछले 14 दिनों में ब्रिटेन, ब्राजील और साउथ अफ्रीका से झारखंड आए लोगों की पहचान करें। उनके व परिवार वालों की कोरोना जांच कराई जाए। ऐसे ट्रेस किए गए सभी लाेगों की जांच 24 घंटे के अंदर करा ली जाए।

    विदेश से लौटे यात्रियों को भी कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन करने को कहा गया है। विभाग ने यह भी कहा है कि केंद्र के निर्देशानुसार एक कोरोना मरीज मिलने पर उनके संपर्क में आए कम से कम 30 लोगों की पहचान कर कोरोना जांच हो।

    राज्य में आवागमन पर सख्ती नहीं

    संक्रमण के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अभी बाहर से आने और जाने वालों की निगरानी की जाएगी। राज्य के अंदर कहीं भी आवागमन करने के प्रति कोई सख्ती नहीं बरती गई है। लोग किसी भी जिले में आ-जा सकते हैं।

    झारखंड में टीकाकरण : 90% हेल्थ वर्कर्स का पहला डोज पूरा

    राज्य के 90 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर्स के पहले डोज का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। राज्य में रजिस्टर्ड कुल 166446 हेल्थ केयर वर्कर्स में से 148980 को वैक्सीन दी जा चुकी है। हालांकि, राज्य में फ्रंटलाइन वर्कर्स का अब भी वैक्सीनेशन तेजी से नहीं बढ़ रहा है। अब तक रजिस्टर्ड 2.19 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स में से 61 प्रतिशत यानी 134724 को ही कोरोना का पहला डोज पड़ चुका है।

    केंद्र ने लिखा पत्र: टीकाकरण अभियान में तेजी लाए राज्य सरकार

    केंद्र ने राज्यों को पत्र लिखकर टीकाकरण तेज करने को कहा है। अभी कई राज्यों में फ्रंटलाइन और हेल्थ केयर वर्कर्स को हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही वैक्सीनेशन हो रहा है। मार्च से 50 साल से अधिक उम्र के और कम उम्र के उन नागरिकों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी, जिन्हें अन्य बीमारियां भी हैं।

    संक्रमण की स्थिति: 17 जिलों में नहीं मिला नया मरीज, रांची में 28

    राज्य में सोमवार को 45 नए कोरोना मरीज मिले, जो सात जिलों के ही हैं। 17 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला। जो नए मरीज मिले हैं, उनमें रांची के 28, लोहरदगा के 5, जमशेदपुर के 4, लातेहार, सिमडेगा के 3-3 और देवघर-गुमला के 1-1 लोग हैं। हालांकि, सोमवार को 45 मरीज ठीक भी हुए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    देश में बढ़ते जा रहे कोरोना के संक्रमित मरीज, पिछले 24 घंटे में 4 की हुई मौत

    June 3, 2025

    वैक्सीन के बाद संक्रमण होने पर भी गंभीर नहीं होता मरीज, जानें कोरोना से जुड़े सवालों के जवाब प्रन्यास के चिकित्सकों द्वारा

    May 11, 2021
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.