Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद में बड़ा एक्शन: प्रिंस खान गैंग का करीबी शैफी उर्फ मेजर गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड मंजूर

    April 29, 2026

    भागलपुर में एनकाउंटर: सुल्तानगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव ढेर, फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी घायल

    April 29, 2026

    कोडरमा दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20,000 जुर्माना

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»जाते-जाते अमेरिकी सेना ने तालिबान को दिया जोर का झटका
    अंतरराष्ट्रीय

    जाते-जाते अमेरिकी सेना ने तालिबान को दिया जोर का झटका

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 31, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अफगानिस्तान की सरजमीं से अमेरिकी सैनिकों के हटते ही पूरे अफगानिस्तान पर तालिबानी राज कायम हो गया है. 20 साल के इस अभियान से अमेरिका को कुछ मिला हो या न हो, लेकिन तालिबान को अमेरिका से बहुत कुछ मिला है. जी हां, अब तालिबान दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठनों में से एक हो गया है. जिसके पास हथियारों का विशाल भंडार है. जिसमें अधिकांश हथियार अमेरिका में बने है

    अमेरिकी हथियारों के दम पर तालिबान अब कितना शक्तिशाली बन गया है, जिसकी कल्पना करना भी मुस्किल है. आज दुनिया के कई छोटे-बड़े देश से ज्यादा हथियारों का जखीरा अकेले ही तालिबान के पास है. तालिबान एक ऐसा आतंकी संगठन बन गया है जिसके पास अपना एयर फोर्स भी है.

    तालिबान के पास अमेरिकी हथियारों का कितना बड़ा जखीरा: जमीन से लेकर बख्तरबंद गाड़ियां, युद्धक विमान, खतरनाक हथियार, गोला बारूद आज इनके ढेर पर तालिबान बैठा है. अफगानिस्तान में अमेरिका ने रॉकेट, आर्टिलरी और मोर्टार रोधी C-RAM सिस्टम को छोड़ दिया है. जो अब तालिबान के कब्जे में है.

    तालिबान के पास वायुसेना: अफगानिस्तान सेना अमेरिका ने जो फाइटर प्लेन और हेलीकॉप्टर दिए थे उसपर अब तालिबान अपना कब्जा जमा चुका है. अब तालिबान के पास ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से लेकर टुकानो एयरक्राफ्ट तक हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तालिबना के पास 33 एनआई-17 विमान और 33 यूएच 60 ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर है.

    इसके अलावा तालिबान के पास 40 से ज्यादा एमडी 530 हेलीकॉप्टर, 4 सी 130 ट्रांसपोर्ट विमान और 23 सुपर टुकानो विमान भी है. इसके अलावा तालिबान के पास करीब 30 सेसना 2 सौ से ज्यादा एयरक्राफ्ट भी है. वे वहीं हथियार हैं जिसे अमेरिकी सेना ने एफगानिस्तान की सेना को दिया था. लेकिन अब आशंका जकाई जा रही है कि, ये सब हथियार अब तालिबान के कब्जे में हैं.

    सभी हथियारों को अमेरिकी सेना ने कर दिय डिसेबल: अमेरिकी हथियारों को पाकर जहां तालिबान खुशी से फूला नहीं समा रहा वहीं, अमेरिकी सेना का दावा है कि जाते-जाते उसने सभी हथियारों को डिसेबल कर दिया है. सेना का कहना है कि, विमानों, सशस्त्र वाहनों और यहां तक की हाईटेक रॉकेट डिफेंस सिस्टम तक को सेना ने डिसेबल कर दिया है. अब तालिबान के लिए अमेरिकी हथियार महज एक खिलौना है.

    अमेरिका सेना में जनरल केनेथ मैकेंजी का इसको लेकर कहना है कि, काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद 73 विमानों को सेना ने बेकार कर दिया है. यानी अब ये विमान कभी नहीं उड़ सकेंगे. सेना ने 70 बख्तरबंद वाहनों को भी नष्ट कर दिया है. मोर्टार रोधी सी-आरएएम सिस्टम को भी बेकार कर दिया गया है. यानी अमेरिका से जो तालिबान को हथायार मिले हैं वो अब उसके किसी काम का नहीं है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    टेक दुनिया में बड़ा बदलाव: Apple को मिला नया CEO जॉन टर्नस

    April 21, 2026

    US-Iran Ceasefire News: 15 दिनों की शांति, होर्मुज भी खुलेगा, कैसे बनी बात ? ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर

    April 8, 2026

    व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, बोले- भारत-अमेरिका संबंध बेहद अहम

    April 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद में बड़ा एक्शन: प्रिंस खान गैंग का करीबी शैफी उर्फ मेजर गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड मंजूर
    • भागलपुर में एनकाउंटर: सुल्तानगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव ढेर, फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी घायल
    • कोडरमा दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20,000 जुर्माना
    • पेसा कानून को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम सभा में महिलाओं को बढ़ावा
    • चाईबासा में भीषण मुठभेड़ जारी: गोईलकेरा-टोंटो सीमा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.