Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गैंगवार में मारा गया कुख्‍यात अरविंद चौधरी , ईंट पत्थर से पीट कर हत्या
    झारखण्ड

    गैंगवार में मारा गया कुख्‍यात अरविंद चौधरी , ईंट पत्थर से पीट कर हत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 30, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलबिगहा मोड़ के समीप अज्ञात बदमाशों ने रविवार की देर रात को कुख्यात बदमाश अरविंद चौधरी को मार डाला। बदमाशों ने अरविंद को ईंट-पत्थर के साथ-साथ तलवार से भी प्रहार किया। उसकी घटनास्थल पर मौत होगी। साथ ही बदमाशों ने मृतक का एक आंख भी छोड़ दिया है। रविवार की देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहां पोस्टमार्टम सोमवार को कराया गया। कागजी कार्रवाई के बाद शव को स्वजनों को सौंपा गया।

    डीएसपी नगर राजकुमार साह ने अरविंद चौधरी के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उस पर कई मामले हैं। साथ ही प्रतिबंधित शराब लॉटरी मादक पदार्थ आदि की बिक्री भी करता है। एक व्यक्ति की ईटा पत्थर से पीट कर हत्या कर दी है। हत्या का कारण अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। यह वारदात रविवार की देर रात घटी है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार साह  व कोतवाली थानाध्यक्ष मितेश कुमार सिन्हा और पुलिस पहुंची।

     

    डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति की बदमाशों ने ईंट पत्थर से पीट कर हत्या की है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। मरने वाला कोतवाली थाना क्षेत्र के पाहसी मोहल्ले के रहने वाला हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। उसके बाद देखते देखते दोनों ओर से पथराव किया। इसमें कई लोग जख्मी भी हुए हैं।

     

    घटना के कुछ देर बाद एक बार फिर बदमाश कोतवाली थाना क्षेत्र के तेल बिगहा मोड़ के समीप जुटे और फायरिंग की। हवाई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। साथ ही दूसरी तरफ से बमबारी की गई है। इसमें भी कोई घायल नहीं हुआ है। फिलहाल घटनास्थल पर कई थाना की पुलिस पहुंची है। मामले की जांच कर रही है। चर्चा यह भी है कि मारा गया अनिल के पास एक लोडेड पिस्टल और दो मोबाइल था। पिस्टल और मोबाइल फिलहाल कोई अता पता नहीं है इसकी भी खोज की जा रही है।

    वहीं दूसरी घटना क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र के रामधनपुर मोहल्ले में दो पक्षों के विवाद में मारपीट के बाद बम फेंका गया है लेकिन यह संयोग  रहा कि बम फटा नहीं है। जिसे पुलिस ने सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। इस क्षेत्र में भी पुलिस  बदमाशों की खोज में जुटी है। फिलहाल दोनों घटनास्थल की नाकेबंदी कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.