Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026

    गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल

    May 6, 2026

    सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गुमला में 19 महिला को डायन बिसाही के आरोप में उम्रकैद की सजा
    झारखण्ड

    गुमला में 19 महिला को डायन बिसाही के आरोप में उम्रकैद की सजा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 3, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला जिले के भरनो थाना स्थित करौंदाजोर टुकूटोली निवासी ब्रिजेनिया इंदवार व इग्नेसिया इंदवार की डायन बिसाही के आरोप में हत्या के मामले में बुधवार को एडीजे-1 दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में फैसला सुनाया गया. जज ने हत्या के 19 नामजद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आजीवन कारावास की सजा सुनाये. वहीं, 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक-एक साल अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है. उम्रकैद की सजा पाये सभी महिला अभियुक्त हैं.

    11 जून, 2013 की घटना

    आरोपियों में गांव के ही भलेरिया इंदवार, इमिलिया इंदवार, करिया देवी, जरलदीता इंदवार, मंगरी देवी, ख्रीस्टीना इंदवार, चिंतामणी देवी, विनिता इंदवार, ज्योति इंदवार, मालती इंदवार, गब्रेला इंदवार, रिजिता इंदवार, मोनिका इंदवार, केसेनसिया इंदवार, नीलम इंदवार, सुशीला इंदवार, कुरमेला इंदवार, ललिता इंदवार व रोजलिया इंदवार हैं. इस मामले में सरकारी पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक मोहम्मद जावेद हुसैन ने पैरवी किया. घटना 11 जून, 2013 की है. घटना के दिन आरोपी महिलाओं द्वारा गांव में बैठक कर दोनों महिलाओं की हत्या की योजना बनायी गयी थी. इसके बाद दोनों की हत्या की गयी थी.

    युवक की मौत के बाद अंधविश्वास में आये थे ग्रामीण

    मृतक ब्रिजेनिया इंदवार की पुत्री सेलेस्टीन इंदवार ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ डायन बिसाही के आरोप में अपनी मां व इग्नेसिया इंदवार की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज केस में कहा गया था कि घटना के दिन गांव में उपरोक्त आरोपी महिलाओं द्वारा बैठक कर गांव के एक युवक की मौत होने पर उसका बहाना बना कर मेरी मां व इग्नेसिया इंदवार को बैठक में बुलाया गया. जिसके बाद उपरोक्त भीड़ ने मेरी मां व इग्नेसिया इंदवार को लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिया गया. इस दौरान मेरी मां व इग्नेसिया द्वारा कई बार खुद को निर्दोष बताया गया. परंतु किसी ने कोई बात नहीं सुनी. इस घटना के पूर्व भी गांव में बैठक बुला कर मेरी मां व इग्नेसिया से जुर्माना वसूला गया था. इस घटना के बाद पुलिस ने अगले दिन 12 जून 2013 को सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026

    गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल

    May 6, 2026

    सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.