Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गिरिडीह में हुआ अत्याधुनिक कोविड सेंटर का उद्घाटन
    झारखण्ड

    गिरिडीह में हुआ अत्याधुनिक कोविड सेंटर का उद्घाटन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 3, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गिरिडीह: कोरोना के थर्ड वेव के पहले गिरिडीह में बच्चों को मनोरंजन से लैस इलाज देने की व्यवस्था पूरी हो गयी है. तीसरी लहर आएगी या नहीं, यह फिलहाल भविष्य के गर्भ में है.लेकिन संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित करने की तैयारी हो चुकी है. बच्चे अगर संक्रमित होते भी है तो उन्हें जिला मुख्यालय के इस कोविड सेंटर का मनोरंजक माहौल भी ठीक होने में मदद करेगा.

    गुरुवार को ही जिला मुख्यालय के बदडीहा के एएनएम हॉस्टल परिसर स्थित कोविड सेंटर में बच्चों के लिए 30 बेड के कोविड सेंटर का उद्घाटन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सन्याल ने संयुक्त रूप से किया.

    यही नहीं, जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से इसी कोविड सेंटर में बच्चों के मनोरंजन के लिए प्ले सेंटर भी शुरू किया. ऑक्सीजनयुक्त 30 बेड में वेंटिलेटर भी लगाए गए. खास बात यह भी है कि इस कोविड सेंटर की दीवारों में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के पेटिंग भी बनायी गयी हैं.इधर कोविड सेंटर का उद्घाटन के बाद सदर विधायक सोनू ने कहा कि हेमंत सरकार के निर्देश पर तीसरी लहर से निपटने की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है.

    बच्चों के लिए ऑक्सीजन और वेटिंलेटरयुक्त इस 30 बेड के बाद अब गिरिडीह को कोविड सर्किट में तब्दील करने की योजना पर कार्य चल रहा है. इसमें कुछ प्रखंडो में ऐसे कोविद सेंटर बनाए जाने हैं.विधायक सोनू ने यह भी कहा कि जिले में ऑक्सीजनयुक्त तीन सौ बेड के निर्माण की प्लानिंग को स्वीकृति मिल चुकी है. साथ ही ऑक्सीजन प्लांट और आरटीपीसीआर जांच लैब के निर्माण पर भी तेजी से काम किया जा रहा है. इनका निर्माण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा.

    इस दौरान कोविद सेंटर के उद्घाटन में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम, झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेता कुमार गौरव, अभय सिंह, शाहनवाज अंसारी, एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार, सदर अस्पताल के चिकित्सक डा. आशीष मोहन सिन्हा समेत कई मौजूद थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.