Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गढ़वा में ई-पास की चेकिंग कर रहे जवान को युवक ने तेज रफ्तार बाइक से रौंदा, मौके पर जवान की मौत
    झारखण्ड

    गढ़वा में ई-पास की चेकिंग कर रहे जवान को युवक ने तेज रफ्तार बाइक से रौंदा, मौके पर जवान की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा: मेदनीनगर मुख्य मार्ग पर भीखी मोड़ के पास बाइक सवार युवक ने रौंद दिया है। इससे मौके पर ही एक पुलिस जवान की मौत हो गई है। वहीं एक बाइक पर सवार एक युवक को भी जान से हाथ धोना पड़ा है। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। वहीं दो को गंभीरावस्था में अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    मृतक जवान की पहचान पलामू जिला के छतरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय प्रमोद राय के रूप में हुई है। जबकि मोटरसाइकिल सवार मृतक पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी 26 वर्षीय सुभाष कुमार है। घायलों में पहान पथरा गांव निवासी 22 वर्षीय क्रांति कुमार और 20 वर्षीय छोटू कुमार शामिल है।

    दरअसल राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान डंडा पुलिस के भीखी मोड़ के पास ई-पास व ट्रिपल लोडिंग को लेकर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। उसी बीच पथरा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार को पुलिस आरक्षी प्रमोद राय के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन मोटरसाइकिल इतनी तेज रफ्तार में थी कि प्रमोद राय को धक्का मारते हुए कुछ दूर जाकर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    एसपी ने कहा-पुलिस आपकी सेवा कर रही मदद करें

    घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी श्रीकांत एस राव खोत्रे सदर अस्पताल पहुंचकर दुख प्रकट किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुलिस आपकी सेवा में है। मदद करें ताकि इस तरह की घटना दोबारा ना हो मृत आरक्षी को घटना के बाद पोस्टमार्टम कराकर उनके घर भेज दिया गया है।

    एसोसिएशन ने कहा- लापरवाही से गई है जान

    इस संबंध में पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार कुशवाहा ने घटना को लेकर प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि पुलिस कप्तान के द्वारा अगर पहले से तैयारी कर ब्रैकेटिंग व ब्रीफिंग जवानों के साथ किया जाता तो शायद इस तरह की घटना नहीं घटती। उन्होंने कहा घटना की सूचना महासंघ को दे दिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.