Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»खतियानी जोहार यात्रा में चतरा पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा – हम आदिवासी धर्मकोड लाए उस पर केंद्र चुप्पी साध गया , युवाओं के लिए नियोजन नीति लाए, वह असंवैधानिक करवा दिया गया।
    झारखण्ड

    खतियानी जोहार यात्रा में चतरा पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा – हम आदिवासी धर्मकोड लाए उस पर केंद्र चुप्पी साध गया , युवाओं के लिए नियोजन नीति लाए, वह असंवैधानिक करवा दिया गया।

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 13, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चतरा: सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खतियानी जोहार यात्रा में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 1932 को खतियानी आधार माना है ताकि स्थानीय युवाओं को भरपूर लाभ मिल सके । उन्होंने कहा कि यह झारखंडी और मूलवासियों के अधिकार की यात्रा है । उन्होंने कहा कि झारखंड में जो खतियानी है वही झारखंडी है । हर राज्य की अपनी पहचान रही है और झारखंड की अब अपनी पहचान बनेगी । हम आदिवासी धर्मकोड लाए उस पर केंद्र चुप्पी साध गया। युवाओं के लिए नियोजन नीति लाए, वह असंवैधानिक करवा दिया गया। बाहरी लोगों के साथ मिलकर भाजपा नेता ही झारखण्ड के युवाओं का हक छीनने का काम किए। यहां के खतियानधारियों को प्राथमिकता के लिए नियम बनाए भी वह असंवैधानिक बता दिया गया।

    केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है ।  पहले जब 5 रुपये महंगाई बढ़ती थी तो भाजपा के लोग सड़क पर उतर कर हल्ला करते थे ।  उन्होंने कहा कि देश में उद्योग एवं रुपये की कीमत लगातार कम होती जा रही ।  सड़क पर टोल टैक्स देना पड़ता है और इसकी वसूली के लिए मुस्टंडों को रखा जाता है. आजादी के बाद वर्तमान दौर सबसे अराजक स्थिति में है । श्री सोरेन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सबसे अधिक सत्ता में रही पर सिर्फ राज्य को लूटने का काम किया ।  उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया, वहीं यह भी कहा कि झारखंड के मूलवासियों की जगह जाली प्रमाण पत्रों पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है जिसका लाभ सभी सरकारी कर्मियों को मिलेगा । पूर्व में जरूरतमंदों को पेंशन नहीं मिल रहा था। कई बार आग्रह के बावजूद भी केंद्र सरकार द्वारा पेंशनधारियों की संख्या नहीं बढ़ायी गयी। लेकिन हमने अपने स्तर से प्रयास किया और आज सभी जरूरतमंद को सर्वजन पेंशन का लाभ मिल रहा है।एक-एक कर हम लोगों ने समस्याओं का समाधान करना शुरू किया है। श्री सोरेन ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 11 लाख लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया जबकि हमारी सरकार ने 20 लाख लोगों का राशन कार्ड में नाम जोड़ा है । हमारे राज्य में करीब 8.50 लोग लोगों को आवास मिलना है लेकिन केंद्र सरकार इसे स्वीकृत नहीं कर रहा। कुछ दिन पहले मैंने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और केंद्र सरकार से आवास देने का आग्रह किया। अपना हक-अधिकार मांगो तो यह लोग मुंह बंद करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। श्री सोरेन ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता झारखण्ड आगे बढ़े। 20 वर्षों का दौर विचित्र था। ऐसे दलदल में धकेला जिससे इस राज्य को बाहर निकलने में एक लंबे संघर्ष की जरूरत है। जो लोग गुजरात, मुम्बई और देश चला रहे हैं उन्हीं लोगों ने राज्य को भी चलाया था। लेकिन गुजरात आगे चला गया और झारखण्ड पीछे कर दिया गया। सीएम ने कहा कि झारखण्ड की भौगोलिक बनावट के अनुरूप सरकार ने कार्य करना प्रारंभ किया। जिन क्षेत्रों में पदाधिकारी नहीं जाते थे वहां पदाधिकारी शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। लोगों को अधिकार दे रहे हैं। विपक्ष द्वारा दिये गए 20 वर्षों के घाव को भरने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण सह कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी लोगों को संबोधित किया । इस दौरान झामुमो राजद व कांग्रेस की अनेकों नेता तथा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.