Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»ओमिक्रॉन के खतरे के बीच महाराष्ट्र में गांवों में ड्रोन से पहुंचेगा वैक्सीन
    राष्ट्रीय

    ओमिक्रॉन के खतरे के बीच महाराष्ट्र में गांवों में ड्रोन से पहुंचेगा वैक्सीन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    महाराष्ट्र : कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के भारत में बढ़ते खतरे में बीच महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग ने अनोखी पलह शुरू की है. दरअसल, महाराष्ट्र में वैक्‍सीन लगाने के काम में तेजी लाने के प्रयास को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में दूरदराज इलाकों में वैक्सीन पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है. इस कड़ी में महाराष्‍ट्र के पालघर जिले के जाट गांव में भी राज्‍य स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से ड्रोन के जरिये वैक्‍सीन पहुंचाई गई है.

    राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य डॉ प्रदीप व्यास ने 16 दिसंबर को ड्रोन सेवा की शुरुआत की. इसके तहत महाराष्ट्र के पालघर में जवाहर तालुका के दूरदराज के इलाकों में वैक्सीन की सप्लाई के लिए ड्रोन सेवाएं शुरू की गईं. इससे वैक्सीन की डिलीवरी का समय एक घंटे से घट कर 10 मिनट हो गया है. आमतौर पर जाट गांव पहुंचने में घंटे भर का समय लगता था, लेकिन ड्रोन के जरिये महज 9.5 मिनट में इसे पहुंचा दिया गया.

    अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य डॉ. प्रदीप व्‍यास ने बताया कि मौजूदा समय में इस प्रोजेक्‍ट को पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर लिया गया है. हम अभी इसकी लागत पर गौर कर रहे हैं ताकि यह जांच सकें कि आगे किन इलाकों में इन्‍हें बढ़ाया जा सकता है. ये ड्रोन 15 से 20 किमी तक जा सकते हैं और इनके जरिये 5 किलो या उससे अधिक वजन का सामान भेजा जा सकता है.

    बता दें कि देश के कई ऐसे इलाके भी हैं, जहां ड्रोन के जरिये वैक्‍सीन को गांवों तक पहुंचाया जा रहा है. इससे पहले तेलंगाना और उत्‍तराखंड के गांवों में भी वैक्‍सीन पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्‍तेमाल किया जा चुका है. तेलंगाना में सितंबर में हैदराबाद से 75 किमी दूर विकराबाद में ड्रोन के जरिये दवाएं पहुंचाई गई थीं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.