Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान

    June 30, 2026

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»हुंडरू फॉल में पानी के तेज बहाव में बहा युवक, पर्यटक मित्रों ने एक युवती को बचाया
    झारखण्ड

    हुंडरू फॉल में पानी के तेज बहाव में बहा युवक, पर्यटक मित्रों ने एक युवती को बचाया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    अनगड़ा : सिकीदरी थाना क्षेत्र के हुंडरू फॉल में मंगलवार को पानी के तेज बहाव में एक युवक और एक युवती बह गए। बाद में उनके साथ आए अन्य युवकों ने उनको बचाने की कोशिश की और शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। पर्यटक मित्रों ने काफी मशक्कत कर पानी में बह रही युवती को तो बचा लिया लेकिन युवक तेज बहाव में बह गया। युवक की पहचान पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे निवासी रितिक कुमार साहू के रूप में की गयी है। घटना के बाद गेतलसूद डैम की नहर से छोड़े जा रहे पानी को बंद करा दिया गया है। गोताखोरों को बुला लिया गया है। जो घटनास्थल के आसपास लगातार शव को तलाशने में जुटे है। लड़के के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गयी है। घटना में बचाकर निकाली गयी लड़की को रिम्स भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की तलाश की जा रही है। पानी में बहे छात्रा को बचा लिया गया है, लेकिन एक छात्र का शव अब तक नहीं मिल पाया है।
    क्या है मामला : जानकारी के अनुसार रितिक पांच लड़के और पांच लड़कियों के ग्रुप के साथ मंगलवार को हुंडरू फॉल आया था। सभी फॉल में उतरकर घूम रहे थे। इसी दौरान रितिक कुमार साहू और एक छात्रा  पावर हाउस के बाईपास के समीप नदी में डूबने लगे। उनको डूबता देख उनके साथ आए अन्य छात्रों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन रितिक पानी के तेज बहाव में बह निकला। जबकि छात्रा को पर्यटन कर्मी राजेश महतो, मनोज बेदिया, जितवाहन भोगता, महेश्वर बेदिया के अथक प्रयास से बचा लिया गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। शव की खोज जारी है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    • Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th June | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th June | Ranchi
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.