Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»शिक्षा मंत्री के लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए ब्रेन डेड व्यक्ति की हो रही है खोज
    झारखण्ड

    शिक्षा मंत्री के लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए ब्रेन डेड व्यक्ति की हो रही है खोज

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 1, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची:  राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्थिति में अबतक कोई सुधार नहीं हो पाया है. शिक्षा मंत्री का लंग्स पूरी तरह से खराब हो चुका है. जिसके बाद उन्हें इक्मो मशीन पर रखकर स्थिति में सुधार की कोशिश की जा रही थी. स्थिति में कोई सुधार नहीं होता देख अब शिक्षा मंत्री के लंग्स ट्रांसप्लांट की जाएगी. इसके लिए कागजी प्रक्रिया चालू की जा चुकी है. शिक्षा मंत्री के लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए ब्रेन डेड मरीज की तलाश की जा रही है.

    ब्रेन डेड व्यक्ति का लंग्स दान के रूप में लिया जाता है

    शिक्षा मंत्री का ईलाज कर रहे डॉ अपार जिंदल के अनुसार 10 दिनों तक जगरनाथ महतो को इक्मो मशीन में रखकर ठीक करने का प्रयास किया गया. पर, स्थिति मे कोई सुधार नहीं पाया गया. ऐसे में उनके सभी जरुरी जांच के बाद उनके लंग्स के ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया चालू कर दी गयी है. इसके लिए परिवार के सदस्य भी सहमत हो चुके हैं.

    ब्रेन डेड व्यक्ति का लंग्स दान के रूप में लिया जाता है लंग्स. सबसे पहले देश में 29 अगस्त 2020 को पहली बार हुआ था लंग्स ट्रांसप्लांट 34 साल के व्यक्ति ने किया था दान. एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में हार्ट एंड लंग्स ट्रांसप्लांट कार्यक्रम के निदेशक डॉ केआर बालाकृष्णन के नेतृत्व में ही कोरोना संक्रमित व्यक्ति का लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया था.

    इसके बाद भी कोरोना के संक्रमित एक अन्य व्यक्ति का लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया था. इससे पहले देश में कभी लंग्स ट्रांसप्लांट नहीं किया गया था.

    लंग्स ट्रांसप्लांट में 30 लाख तक का खर्च

    लंग्स ट्रांसप्लांट भी हार्ट की तरह ही होता है. ब्रेन डेड व्यक्ति के शरीर से लंग्स दान के रूप में लिया जाता है, जिसे खराब फेफड़ावाले व्यक्ति में प्रत्यारोपित किया जाता है. ट्रांसप्लांट की पूरी प्रक्रिया में 30 लाख रुपये तक खर्च आता है.

    ट्रांसप्लांट के बाद व्यक्ति कई वर्षों तक आसानी से जीवित रह सकता है. हालांकि, अभी विश्व में एक व्यक्ति लंग्स ट्रांसप्लांट के बाद 31 सालों से जीवित है. वैसे शरीर दूसरे के लंग्स को स्वीकार नहीं करती है, लेकिन दवाओं के माध्यम से यह तुरंत काम करने लगता है.

    28 सितंबर को कोरोना संक्रमित मिले थे जगरनाथ महतो

    राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 28 सितंबर को कोरोना संक्रमित मिले थे. जिसके बाद वे रिम्स में भर्ती हुए थे. 2 अक्टूबर को उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. जहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद 19 अक्टूबर को उन्हें एयर एंबुलेंस से एमजीएम चेन्नई शिफ्ट किया गया था

     

    education minister
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.