Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»विजय हांसदा से पूछताछ करने साहिबगंज जेल पहुंची ईडी
    झारखण्ड

    विजय हांसदा से पूछताछ करने साहिबगंज जेल पहुंची ईडी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 2, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम शुक्रवार को साहिबगंज जिले के राजमहल सिविल कोर्ट पहुंची. साहिबगंज जेल में बंद विजय हांसदा से पूछताछ को लेकर ईडी की दूसरी टीम मंडल कारा पहुंची. ढाई घंटे से अधिक समय तक उससे ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की. आपको बता दें कि गुरुवार को अवैध खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की 5 सदस्यीय टीम असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा के नेतृत्व में साहिबगंज पहुंची थी और सकरुगढ़ स्थित स्वीटी पैलेस में छापामारी की थी.

    ईडी के अधिवक्ता ने देखी फाइल

    ईडी के अधिवक्ता ने बरहरवा थाना में बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम सहित उनके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज मामले में शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रतीक रंजन के न्यायालय में लंबित केस की फाइल देखी. इस दौरान उन्होंने जानकारी लेने की कोशिश की कि ये मामला न्यायालय में लंबित है या इस वाद का निष्पादन हो गया है.

    बरहरवा थाना में दर्ज कराया था मामला

    आपको बता दें कि पाकुड़ जिला निवासी शंभू भगत ने नगर पंचायत बरहरवा में टोल टैक्स मैनेज को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं पंकज मिश्रा वैगरह के खिलाफ बरहरवा थाना में मामला दर्ज कराया था.

    स्वीटी पैलेस में की थी छापामारी

    आपको बता दें कि झारखंड में अवैध खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की 5 सदस्यीय टीम असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा के नेतृत्व में गुरुवार को साहिबगंज पहुंची थी. टीम ने एसडीओ कोठी पथ, सकरुगढ़ स्थित स्वीटी पैलेस में छापामारी की. इसके बाद ईडी के अधिकारी अदालत पहुंचे और जेल में बंद सरकारी गवाह विजय हांसदा की रिमांड के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.