Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रिम्स और निजी लैब ने बताया निगेटिव, दूसरी निजी लैब की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव
    झारखण्ड

    रिम्स और निजी लैब ने बताया निगेटिव, दूसरी निजी लैब की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 29, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची में कोविड-19 की सैंपल जांच में गड़बड़ियां सामने आने लगी हैं। शुक्रवार पहली बार एक नया मामला सामने आया जब एक व्यक्ति ने तीन लैब से जांच कराई, जिसमें दो ने उसे कोविड-19 निगेटिव बताया, जबकि तीसरे ने पॉजिटिव। अब वह परेशान है कि किसकी रिपोर्ट को सच माने। जानकारी के अनुसार, रातू रोड स्थित इंद्रपुरी के रहने वाले 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने कोरोना के लक्षण दिखने पर 23 अगस्त को रिम्स में जांच करवाने के लिए सैंपल दिया। रात को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

    दूसरे दिन उन्होंने डॉ. एस शरण टेस्टिंग सेंटर किशोरगंज में जांच कराई। वहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों रिपोर्ट को लेकर कंफ्यूज व्यक्ति ने तीसरे जांच सेंटर में एक बार फिर से जांच करवाने का निर्णय लिया। 25 अगस्त को उन्होंने पैथ काइंड लैब में जांच कराई, जहां उनकी रिपोर्ट निगेटिव अाई। अब उनके घरवाले परेशान हैं कि किस लैब की रिपोर्ट सही है। किस पर वे विश्वास करें। 72 घंटे में एक ही व्यक्ति की रिपोर्ट अलग-अलग कैसे हो सकती है। जबकि, तीनों जांच आरटीपीसीआर से हुई थी।

    लापरवाही की कहानी बताते 2 केस… दोषी कौन?

    • हरमू के 40 वर्षीय व्यक्ति ने 10 अगस्त को जांच के लिए सैंपल दिया था। उसकी रिपोर्ट 16 अगस्त को निगेटिव और अगले दिन पाॅजिटिव आई। ऐसे में वह परेशान है कि वह कोरोना पाॅजिटिव है या निगेटिव।
    • हरमू के एक व्यक्ति ने 10 अगस्त को जांच के लिए सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट 18 दिन बाद भी नहीं आई। रिपोर्ट के लिए सदर हॉस्पिटल डॉट कॉम पर एसआरएफ आईडी डालने पर डाटा नॉट फाउंड बता रहा।

    एक ही व्यक्ति की अलग-अलग रिपोर्ट आना चिंता की बात है। इसमें सैंपल कलेक्शन या सैंपल जांच में गड़बड़ी हुई है। इसकी जांच की जाएगी।

    – डॉ विजय प्रसाद बिहारी, सिविल सर्जन

    सीटी वैल्यू पर निर्भर करती है जांच रिपोर्ट

    डॉ. एस शरण टेस्टिंग सेंटर के एक पैथोलॉजिस्ट ने बताया कि कोविड की जांच की रिपोर्ट सीटी वैल्यू पर निर्भर करती है। उस व्यक्ति का सीटी वैल्यू 17 आया था, जो पाॅजिटिव बता रहा था। इस आधार पर हमलोगों ने उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव बताया।

    मिसमैच सैंपलिंग के कारण रिपोर्ट गलत : डॉ मनोज

    रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी लैब के एचओडी डॉ. मनोज कुमार कहते हैं सैंपल का कलेक्शन बेहतर तरीके से हो तो आरटीपीसीआर जांच के तहत रिपोर्ट गलत नहीं आ सकती। इसके बावजूद भी रिपोर्ट गलत आती है, इसका मतलब ये मिसमैच सैंपलिंग के कारण हुआ है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.