Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद में बड़ा एक्शन: प्रिंस खान गैंग का करीबी शैफी उर्फ मेजर गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड मंजूर

    April 29, 2026

    भागलपुर में एनकाउंटर: सुल्तानगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव ढेर, फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी घायल

    April 29, 2026

    कोडरमा दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20,000 जुर्माना

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रामनवमी को लेकर डीसी- एसएसपी ने तपोवन मंदिर में तैयारियों का लिया जायजा
    झारखण्ड

    रामनवमी को लेकर डीसी- एसएसपी ने तपोवन मंदिर में तैयारियों का लिया जायजा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 29, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रांची: रामनवमी पर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान उपलब्ध कराए जाने वाले अन्य व्यवस्था की तैयारी को लेकर भी लगातार जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी कड़ी में आज दिनांक 29 मार्च 2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री किशोर कौशल ने तपोवन मंदिर में रामनवमी के दौरान की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, नगर श्री एस. जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात, रांची श्री एचबी ज़मां, अपर जिला दंडाधिकारी रांची श्री आर एन आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची श्री केके अग्रवाल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
    उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल  ने तपोवन मंदिर में की जा रही तैयारियों के संबंध में मंदिर समिति के सदस्यों से बातचीत की। मंदिर में बिजली व्यवस्था, पेयजल, सीसीटीवी, श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्था आदि को लेकर उपायुक्त ने जानकारी लेते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग समिति को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था संधारण के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति पूरे जिले में की गई है।
    मंदिर में तैयारियों का जायजा लेने के बाद उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जुलूस के आवागमन एवं प्रस्थान के लिए उपयोग में लाए जाने वाले रास्ते का निरीक्षण करने निकले। ओवर ब्रिज के आसपास चल रहे निर्माण कार्य के कारण इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को उपायुक्त ने व्यवस्थित करने का निर्देश कंपनी के संबंधित पदाधिकारी को दिया। निर्माण कार्य के कारण बने गड्ढों को भरने और बैरिकेडिंग करने का निर्देश भी उपायुक्त द्वारा दिया  गया। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाए। कंपनी के पदाधिकारी को उपायुक्त ने कहा कि यथासंभव जुलूस के आगमन एवं प्रस्थान के लिए रास्ता सुगम बनाएं।
    जुलूस के रूट में स्थित पेट्रोल पंप के संचालक को बुलाकर उपायुक्त द्वारा किसी भी तरह की आगजनी की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्यौहार मनाने की अपील की है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    धनबाद में बड़ा एक्शन: प्रिंस खान गैंग का करीबी शैफी उर्फ मेजर गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड मंजूर

    April 29, 2026

    कोडरमा दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20,000 जुर्माना

    April 29, 2026

    पेसा कानून को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम सभा में महिलाओं को बढ़ावा

    April 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद में बड़ा एक्शन: प्रिंस खान गैंग का करीबी शैफी उर्फ मेजर गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड मंजूर
    • भागलपुर में एनकाउंटर: सुल्तानगंज गोलीकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव ढेर, फायरिंग में 3 पुलिसकर्मी घायल
    • कोडरमा दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा, ₹20,000 जुर्माना
    • पेसा कानून को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम सभा में महिलाओं को बढ़ावा
    • चाईबासा में भीषण मुठभेड़ जारी: गोईलकेरा-टोंटो सीमा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.