Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रामगढ़ उपचुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होगी, 2 मार्च को आयेगा रिजल्ट
    झारखण्ड

    रामगढ़ उपचुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होगी, 2 मार्च को आयेगा रिजल्ट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 18, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    भारत निर्वाचन आयोग ने रामगढ़ उपचुनाव की घोषणा कर दी है । आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार आगामी 27 फरवरी को रामगढ़ उपचुनाव के सिलसिले में वोट डाले जाएंगे जबकि 2 मार्च को नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे । रामगढ़ उपचुनाव की अधिसूचना 31 जनवरी को जारी की जाएगी जिसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । प्रत्याशी आगामी 7 फरवरी तक पर्चे दाखिल कर सकेंगे जबकि उसके अगले  दिन 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी । आगामी दस फरवरी तक नामजदगी का पर्चा वापस लिया जा सकेगा । वहीं मतदान 27 फरवरी को और मतगणना 2 मार्च को करायी जाएगी । भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कुल 6  विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव का ऐलान किया है जिसमें झारखंड रामगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल , तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश की एक एक सीटें शामिल हैं । वहीं इन तारीखों पर महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों और लक्षद्वीप के एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव होगा ।

    कांग्रेस विधायक ममता देवी की सदस्यता समाप्त होने के कारण कराया जा रहा उपचुनाव

    गोला गोलीकांड मामले में हजारीबाग सिविल कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस विधायक ममता देवी की विधानसभा सदस्यता पिछले दिनों चली गयी थी जिससे यह सीट खाली हो गयी थी  । 5 जनवरी 2023 को प्रकाशित नई मतदाता सूची के अनुसार रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 34 हजार 167 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 72 हजार 923 पुरुष, 1 लाख 61 हजार 244 महिला मतदाता शामिल हैं। गौरतलब है कि रामगढ़ में 2009 विधानसभा चुनाव में 67.63%, 2014 में 70.72% और 2019 विस चुनाव में 71.36 प्रतिशत मतदान हुआ था। रामगढ़ उपचुनाव  में इस बार 405 मतदान केंद्र बनाए जा सकते हैं , जिसमें शहरी क्षेत्र में 62 और ग्रामीण क्षेत्र में 343 पोलिंग बूथ हो सकते हैं  । रामगढ़ उपचुनाव में 506 ईवीएम और 547 वीवीपैट का इस्तेमाल हो सकता है ।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.