Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में मानसून हुआ मेहरबान! 7 जुलाई तक झमाझम बारिश, 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    July 3, 2026

    रांची के जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का राज्यपाल को निमंत्रण, मंदिर न्यास समिति ने की मुलाकात

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»भारतीय सांख्यिकी संस्थान की जमीन को गिरिडीह जिला प्रशासन ने कराया कब्जे से मुक्त
    झारखण्ड

    भारतीय सांख्यिकी संस्थान की जमीन को गिरिडीह जिला प्रशासन ने कराया कब्जे से मुक्त

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 18, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गिरिडीह: पिछले तीन वर्षों से गिरिडीह जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बने भारतीय सांख्यिकी संस्थान की जमीन पर किये गये अतिक्रमण को सदर एसडीएम विशालदीप खलको के नेतृत्व मंगलवार को मुक्त कराया गया.
    इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार, सदर सीओ रविभूषन प्रसाद, एसडीपीओ अनिल सिंह, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान काफी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात थे. लिहाजा, संस्थान के जमीन पर कब्जा करनेवाले भू माफिया की एक नहीं चला. भू माफिया के सामने ही चारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू हुआ.

    सदर अंचल के मकतपुर मौजा के खाता नंबर 27 के 15 एकड़ के करीब इस प्लॉट के प्लॉट नंबर 27, 29, 86, 63 समेत कई प्लॉट को पिछले तीन वर्षों से कई भू माफिया अपना बताकर कब्जा करने के प्रयास में थे. यहां तक की भारत सरकार के इस महत्पूर्ण शोध संस्थान के चारों तरफ बनायी गयी संस्थान की चारदीवारी को भी जमीदोज कर दिया था.

    2019 में सदर सीओ ने दी थी रिपोर्ट

    कमोबेश, इस मामले को लेकर जिला प्रशासन करीब तीन साल से परेशान रहा. जबकि 2019 में पूर्व सदर सीओ धीरज ठाकुर पूरे प्लॉट को भारतीय सांख्यिकी संस्थान का जमीन होने का रिपोर्ट दे चुके थे. इसके बाद भी सफेदपोश के साथ राजनीति दल के साथ अंचल कार्यालय के अधिकारी और कर्मियों के मिलीभगत से कई नामचीन और चर्चित भूमाफिया लगातार इसके कब्जे के प्रयास में लगे रहे. यहां तक की कई नामचीन भू माफिया प्लॉट के बिक्री के प्रयास तक में थे.

    इस दौरान जब संस्थान के इंचार्ज अभिषेक मंडल ने सदर एसडीएम विशालदीप खलको से गुहार लगाई तो एसडीएम हरकत में आए. उन्होंने भारतीय सांख्यिकी संस्थान के चारों तरफ चारदीवारी निर्माण का निर्देश दिया. इसके बाद मंगलवार से चारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू किया गया. इसके बाद संस्थान की ओर से एक साथ कई मजदूरों और मिस्त्री को निर्माण कार्य में लगाया गया.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मानसून हुआ मेहरबान! 7 जुलाई तक झमाझम बारिश, 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    July 3, 2026

    रांची के जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का राज्यपाल को निमंत्रण, मंदिर न्यास समिति ने की मुलाकात

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर

    July 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में मानसून हुआ मेहरबान! 7 जुलाई तक झमाझम बारिश, 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
    • रांची के जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का राज्यपाल को निमंत्रण, मंदिर न्यास समिति ने की मुलाकात
    • हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर
    • JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया
    • झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस
    • झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.