Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»भारत में कल से लगेगी कोरोना की प्रिकॉशन डोज, जानें कौन लोग ले सकेंगे तीसरी खुराक
    राष्ट्रीय

    भारत में कल से लगेगी कोरोना की प्रिकॉशन डोज, जानें कौन लोग ले सकेंगे तीसरी खुराक

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 9, 2022Updated:January 9, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोरोना वायरस का सबसे संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में भी तेजी से फैल रहा है. कोरोना संक्रमण के मामलों में भी तेजी देखी जा रही है. कोरोना की तीसरी लहर के बीच कल से यानी सोमवार (10 जनवरी 2022) से भारत सरकार अपने नागरिकों को कोरोना वैक्सीन (Vaccine) की तीसरी खुराक देने के अभियान की शुरुआत करने जा रही है. दुनिया भर के देशों में वैक्सीन की तीसरी खुराक को बूस्टर डोज कहा जा रहा है, लेकिन भारत ने इसे प्रिकॉशन डोज नाम दिया है.

    इससे पहले 15 से 18 साल की आयु के किशोरों को वैक्सीन की खुराक देने के अभियान की शुरुआत हुई थी. टीनएजर्स ने बढ़-चढ़कर वैक्सीन की खुराक ली है. 3 जनवरी से अब तक यानी 9 जनवरी 2022 तक 2.2 करोड़ वैक्सीन की डोज बच्चों को लग चुकी है. वहीं, देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों को 151.57 करोड़ वैक्सीन की डोज लग चुकी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 89 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को लगायी गयी. अब तीसरी डोज की भी शुरुआत होने जा रही है, जिसे बूस्टर डोज नहीं, प्रिकॉशन (एहतियाती) डोज नाम दिया गया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पिछले दिनों कहा था कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को, जिनमें हार्ट डिजीज, डायबिटीज, किडनी की बीमारी के साथ-साथ अन्य गंभीर बीमारियां हैं, तो उन्हें सबसे पहले प्रिकॉशन डोज दिया जायेगा. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि अपने डॉक्टर की सलाह पर ही लोग प्रिकॉशन डोज लें. 8 जनवरी से केंद्र सरकार के Co-WIN App पर प्रिकॉशन डोज के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है.

     किन लोगों को मिलेगा तीसरा डोज

    • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश सुरक्षित करने वाली हेल्थ आर्मी की सुरक्षा सरकार सुनिश्चित कर रही है. करीब 1 करोड़ से अधिक हेल्थ वर्कर (Health Workers) एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स (Frontline Workers) तथा 60+ नागरिकों को उनकी प्रिकॉशन डोज के लिए रिमाइंडर SMS भेजे गये है. COWIN पर अप्वाइंटमेंट पहले से शुरू है. कल से डोज लगाने का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है.
    • फ्रंटलाइन वर्कर्स (स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मी और अन्य सरकारी कर्मचारी) और कोमोरबिडिटी (गंभीर रूप से बीमार लोगों) वाले वरिष्ठ नागरिक तीसरी खुराक (प्रिकॉशनरी डोज) ले सकते हैं.
    • सरकार ने कहा है कि अगर आप प्रिकॉशनरी डोज लेना चाहते हैं, तो डॉक्टर से पहले परामर्श ले लें, लेकिन डॉक्टर के प्रमाण पत्र की कोई अनिवार्यता नहीं है. यानी डॉक्टर के प्रमाण के बगैर भी लोग वैक्सीन की तीसरी खुराक लेसकते हैं.
    • आपने अगर दोनों खुराक ले ली है, तो दूसरी खुराक के नौ महीने बाद ही आपको तीसरी खुराक लेनी चाहिए. इस लिहाज से देखेंगे, तो जिन लोगों ने अप्रैल 2021 के पहले सप्ताह में वैक्सीन की दूसरी खुराक ली थी, वे लोग अब तीसरी खुराक या प्रिकॉशन डोज ले सकते हैं.
    • आपने अब तक जो वैक्सीन लगवायी है, तीसरी डोज में भी वही वैक्सीन लगेगी. यानी अगर आपने कोवैक्सीन की दोनों खुराक ली है, तो तीसरी खुराक भी कोवैक्सीन की ही आपको लगेगी. अगर आपने कोविशील्ड की दोनों खुराक ली है, तो तीसरी खुराक में भी आपको कोविशील्ड ही मिलेगी.
    • वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर कई रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर दो वैक्सीन को मिक्स करके दिया जाये, तो वैक्सीन की क्षमता बहुत बढ़ जाती है. लेकिन, भारत सरकार ने वैक्सीन मिक्सिंग की अनुमति नहीं दी है.
    • तीसरी खुराक के लिए नये सिरे से Co-Win App पर रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है. आप टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं. आप अगर लाइन नहीं लगाना चाहते, तो आप साइट से अप्वाइंटमेंट भी ले सकते हैं.
    • तीसरी खुराक लेने जा रहे हैं, तो अपने साथ वोटर आईडी (Voter ID Card), आधार कार्ड (Aadhaar Card), पासपोर्ट (Passport), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License), स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मान्यताप्राप्त कोई भी दस्तावेज लेकर वैक्सीनेशन सेंटर (Vaccination Center) पर जायें. वैक्सीन लेते समय इनमें से कोई एक दस्तावेज दिखाना अनिवार्य है.
    • अगर आप वैक्सीन की तीसरी डोज लेने के लिए किसी सरकारी अस्पताल में जा रहे हैं, तो 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जायेगा.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.