Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश

    August 31, 2026

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बीच सड़क बैठ कीचड़ से नहाने लगीं विधायक, एनएच-133 बना तालाब, कमर भर पानी में समर्थकों के साथ धरना पर बैठी
    झारखण्ड

    बीच सड़क बैठ कीचड़ से नहाने लगीं विधायक, एनएच-133 बना तालाब, कमर भर पानी में समर्थकों के साथ धरना पर बैठी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 21, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में गोड्डा जिले के महगामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह बुधवार को एक अलग रंग में दिखी। जर्जर एनएच बनाने की मांग को लेकर महिला विधायक कीचड़ के बीचों-बीच सड़क पर बैठ कर लोटा लेकर गंदे पानी से स्नान करने लगी। कांग्रेस विधायक के साथ उनके अन्य समर्थक भी धरना पर बैठ गये और सड़क को जाम कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन की ओर से गड्ढे में डस्ट का भरने कर मरम्मति का काम शुरू किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्त्ताओं ने बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि इस नेशनल हाइवे का स्टेट पथ निर्माण विभाग रख-रखाव करता है। इसका पैसा केंद्र सरकार ने 75 करोड़ रुपये छह महीने पहले दे रखा है।

    एनएच-133 महगामा विधानसभा क्षेत्र में बारिश के मौसम में सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गये और यह तालाब में तब्दील हो गया है। इस सड़क पर आये दिन लगातार हादसे हो रहे हैं। इससे नाराज कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह आज सुबह मौके पर पहुंची और पानी से भरे कमर भर गड़ढे में जाकर धरना पर बैठ गयीं। इस दौरान उन्होंने लोटा लेकर गंदे पानी से स्नान कर अपना विरोध भी दर्ज कराया।

    विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इस एनएच सड़क की मरम्मति और रखरखाव केंद्र सरकार द्वारा किया जाना है। लेकिन स्थानीय बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे को क्षेत्र की जनसमस्याओं से कोई मतलब नहीं हैं, वे दिल्ली से प्लेन से देवघर पहुंचते है और सिर्फ उन्हीं स्थानों पर जाते हैं, जहां उन्हें लड़ाई बढ़ाने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि जब तक इस जर्जर सड़क की हालात नहीं सुधरेगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    इधर, बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने ट्वीट कर कहा – ‘‘ महगामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ धरना पर बैठी हैं, इस नेशनल हाइवे का स्टेट पथ निर्माण विभाग रख-रखाव करता है। इसका पैसा केंद्र सरकार ने 75 करोड़ 6 महीने पहले दे रखा है।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा- पथ निर्माण जिसके मंत्री हेमंत सोरेन जी है, के लापरवाही या कमीशन खोरी के कारण नहीं बन पा रहा है। इसके पहले भी कांग्रेस महगामा दिग्घी पथ पर धान रोप चुकी हैं, मैंने उस दिन भी कहा था कि यह राज्य सरकार का रोड है, कल ही इस पथ का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया, विधायक जी साथ थीं।’’ निशिकांत दूबे ने एक और ट्वीट कर कहा- ‘‘ भारत सरकार के पथ परिवहन मंत्रालय को राज्य सरकार पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच-133 का पैसा महगामा बाराहाट को दे दयिा, टेंडर हो गया, तो सीएम हेमंत सोरेन ने कमीशनखोरी के कारण काम क्यों नहीं शुरू किया, कांग्रेस को मुख्यमंत्री को हटाने का यह मुद्दा को नहीं मिला?।’’

    दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक के धरना पर बैठने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की ओर से तुरंत जेसीबी भेज कर गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश

    August 31, 2026

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश
    • लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद
    • JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत
    • जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी
    • स्वाइन फ्लू को लेकर झारखंड में अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.