Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा

    August 31, 2026

    झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश

    August 31, 2026

    सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बीआईटी मेसरा के पूर्व प्रोफेसर को अपने परिचित के घर पार्टी करना पड़ा महंगा: पुलिस ने अपह्रत प्रोफेसर को सकुशल मुक्त कराया, बीआईटी मेसरा का चतुर्थवर्गीय कर्मी समेत तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार
    झारखण्ड

    बीआईटी मेसरा के पूर्व प्रोफेसर को अपने परिचित के घर पार्टी करना पड़ा महंगा: पुलिस ने अपह्रत प्रोफेसर को सकुशल मुक्त कराया, बीआईटी मेसरा का चतुर्थवर्गीय कर्मी समेत तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 27, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रांची पुलिस ने एक अपह्रत बीआईटी मेसरा कर्मी को सकुशल मुक्त कराने के साथ ही तीन अपहरणकर्त्ता को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    रांची के सिटी एसपी अंशुमन कुमार ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 25 जुलाई को सदर थाना क्षेत्र के मेसरा ओपी से रिटायर्ड प्रो.सुप्रियो कुमार दास के लापता होने की सूचना उनके मकान मालिक द्वारा दी गयी। इस मामले में  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू की। सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी टीम के सहयोग से एक आरोपी शंकर महतो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजा थाना गांव अंतर्गत जंगल में नवनिर्मित एस्वेटस के कमरे से अपह्रत सुप्रियो कुमार दास को सकुशल बरामद कर लिया।  मौके से पुलिस ने दो अन्य अपहरणकर्त्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, मोटरसाईकिल, चाकू और मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इनकी पहचान अनिल कुमार मिश्रा, भोला कुमार और शंकर महतो के रूप में की गयी है।

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी शंकर महतो बीआईटी मेसरा में ही चतुर्थवर्गीय कर्मचारी है। इस वजह से काफी जान पहचान थी। योजना के तहत विगत 19 जुलाई को शंकर अपने घर खाने पर सुप्रियो कुमार दास को बुलाया। घर से निकलने के बाद काली मंदिर तक पैदल साथ ले गया। वहां कार में अनिल कुमार मिश्रा और भोला कुमार पहले से ही मौजूद थे। दोनों के आग्रह पर सुप्रियो कुमार और शंकर गाड़ी पर बैठ गये। इसके बाद अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा गांव स्थित नवनिर्मित एसबेस्टस के रुम में कैद कर दिया गया।

    बताया गया है कि प्रो. सुप्रियो दास विवाहित नहीं थे और वे किराये के मकान में अकेले ही रहते थे, उन्हें डरा-धमका कर एटीएम और पासबुक की जानकारी मांगी गयी। इसके बाद भोला कुमार सुप्रियो दास के घर पहुंचकर एटीएम और चेकबुक निकाला। साथ ही उसके खाते से लाखों रुपये की निकासी कर ली। हालांकि कितनी राशि की निकासी हुई है, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी में है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा

    August 31, 2026

    झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश

    August 31, 2026

    झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

    August 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा
    • झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश
    • सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर
    • झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद
    • H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश
    • लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.