Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पचखेरो नाव हादसा, सभी 8 शव निकाले गए, 40 घंटे बाद मिले दो बच्चों के शव
    झारखण्ड

    पचखेरो नाव हादसा, सभी 8 शव निकाले गए, 40 घंटे बाद मिले दो बच्चों के शव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 19, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोडरमा: कोडरमा जिले में मरकच्चो के पंचखेरो डैम में रविवार को नाव हादसे में डूबे सभी 8 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार की सुबह दो बच्चों के शव निकाले। घटना के लगभग 40 घंटे बाद इन दो शवों को निकाला जा सका। इसके पहले सोमवार को 6 शव निकाल लिए गए थे। मंगलवार की सुबह दोनो बच्चों में मृतक सीताराम यादव के पुत्र हर्षल कुमार उम्र 8 वर्ष व पुत्री साक्षमा उर्फ छोटी कुमारी उम्र 4 वर्ष है शामिल है।
    एनडीआरएफ 9 टीम के द्वारा बिना रुके बिना थके लगातार खोज जारी रखा गया जिसमे छह शव को सोमवार 2 बजे दिन तक निकाल लिया गया लेकिन उसके बाद से दोनो बच्चों का शव निकल नही सका था। सोमवार शाम को अभियान रूक दिया गया था और मंगलवार की सुबह चलाये गए अभियान में दोनों शव बरामद कर लिए गए। इसके पहले सीताराम यादव (40) और सेजल कुमारी (16), पलक कुमारी (14), अमित कुमार सिंह (14), राहुल कुमार (16) और शिवम कुमार (17) के शव मिल चुके थे।

    गौरतलब है कि गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव के लोग रविवार को पंचखेरो डैम में घूमने आए थे।  नाव से सैर सपाटा कर रहे थे।  इस दौरान नाव में पानी भर जाने से सभी लोग डूबने लगे। नाव डूबने के बाद घूमने आए नौ लोगों में सिर्फ एक प्रदीप सिंह ही तैर कर बाहर निकल पाये, बाकी सभी लोग डूब गए. वहीं नाविक भी बाहर निकलने के बाद फरार हो गया था।

    नाव हादसे को लेकर थाना में दर्ज कराया मामला

    मरकच्चो के पचखेरो डैम में हुए नाव हादसा को लेकर मरकच्चो थाना में मामला दर्ज कराया गया है। थाना में खेतो निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने आवेदन में बताया है कि 17 जुलाई को 8.30 बजे सुबह घर पंचखेरो डैम घूमने निकले थे। 9 बजे कई लोगों के साथ पंचखेरो डैम घूमने आए थे. घुमने के क्रम में नाविक रोहित कुमार उम्र 16 वर्ष पिता नकुल राम साकिन गोरहंद थाना राजधनवार मिल गया और वह हम सभी को नाव पर घूमाने के लिए कहा। नाविक की बातों में आ कर घूमने के लिए नाव पर चढ़ गए।  कुछ दूर जाने के बाद नाविक बोला थोड़ा नाव को बीच में ले जाते हैं कोई दिक्कत नहीं होगी।बीच में नाव पहुचते ही नाव में पानी भरने लगा तो हमलोग बोले कि नाव को वापस निकाल लो लेकिन नाविक रोहित नाव को वहीं छोड़ कर भाग गया। इसी बीच नाव में पानी भर जाने से मेरे साथ सभी व्यक्ति डूबने लगे, मैं किसी तरह डैम में ही खड़े एक सूखे पेड़ को पकड़ कर सांस लिया।हल्ला होने पर मछुआरे द्वारा मुझे निकाला गया, बाकी सभी लोग डैम में डूब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने आवेदन में यह भी कहा है कि नाविक की लापरवाही से ही सभी लोगो की मौत हुई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.