Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत

    May 8, 2026

    MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»नामकुम थाना क्षेत्र में हुए दो बहनों की मौत का रहस्य का बिसरा रिपोर्ट में होगा खुलासा
    झारखण्ड

    नामकुम थाना क्षेत्र में हुए दो बहनों की मौत का रहस्य का बिसरा रिपोर्ट में होगा खुलासा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 9, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह बेलाबागान में 23 दिसंबर की सुबह अपने रूम में मृत पाई गई 25 वर्षीय शीतल लखानी और 15 वर्षीय मान्या लखानी की मौत कैसे हुई। इसका पर्दाफाश अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। दोनों बहनों की मौत पर संशय बरकरार है। पुलिस सुबूत जुटाने के लिए काफी हाथ पैर मार चुकी है। लेकिन नतीजा सिफर है।

    अभी भी लोग इस बात के इंतजार में हैं, कि पुलिस घटना का पर्दाफाश करेगी और सबको यह बताएगी कि दोनों बहनों की मौत कैसे हुई। उधर पुलिस को दोनों बहनों के बिसरा की रिपोर्ट का इंतजार है। माना जा रहा है कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में काफी कुछ खुलासा हो सकेगा। अगर दोनों बहनों के बिसरा में जहर पाया जाता है तो इससे आत्महत्या की एक नई कहानी की तरफ मामला आगे बढ़ेगा और फिर पुलिस की जांच को एक नई दिशा मिल सकती है।

    वैसे, घटना को लेकर इलाके में आत्महत्या के बिंदु पर भी चर्चा है। गौरतलब है कि शीतल लखानी मेडिका अस्पताल की एचआर डिपार्टमेंट में काम करती थी। जबकि उसकी छोटी बहन मान्या लखानी सरला बिरला स्कूल में नवीं की छात्रा थी। 23 दिसंबर की सुबह जब परिजन उनके कमरे में गए। तो देखा कि एक का शव बिस्तर पर था जबकि दूसरा का जमीन पर पड़ा हुआ था। वहां से दोनों को गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

    इस घटना के बाद इन दोनों बहनों के पिता संजय लखानी के आवेदन पर पुलिस ने नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस की जांच अभी चल रही है। प्राथमिकी में संजय लखानी ने जो लिखा था उसके अनुसार 22 दिसंबर की रात लखानी परिवार ने शीतल के मंगेतर मनिंदर सिंह का बर्थडे अपने ही घर पर मनाया था और देर रात मनिंदर अपने घर चला गया था। अब पुलिस की जांच का विषय है कि मनिंदर घर से कितने बजे गया। घर से निकलने से पहले उसकी गतिविधियां क्या थीं।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों लड़कियों की मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। उनके शरीर के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड मिलने की बात भी कही जा रही है। बड़ी बहन बेटी शीतल लखानी और मान्या के मुंह से काले रंग का तेज गंध वाला पदार्थ भी निकल रहा था जो जांच का विषय है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही इस बात का पर्दाफाश होगा कि दोनों बहनों की मौत कैसे हुई थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत

    May 8, 2026

    MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी

    May 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन
    • उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत
    • MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी
    • धनबाद के ब्लॉक-दो क्षेत्र में बढ़ा तनाव, जांच को पहुंचे जीएम सिक्योरिटी
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.