Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद में जज की हत्या मामला में हाथ लगा अहम सुराग, अगले सप्ताह हो सकता है खुलासा
    झारखण्ड

    धनबाद में जज की हत्या मामला में हाथ लगा अहम सुराग, अगले सप्ताह हो सकता है खुलासा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद :जज उत्तम की हत्या मामले में CBI के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। CBI ने इसकी जानकारी हाईकोर्ट को दी है। CBI ने बताया है- ‘इस दिशा में जांच शुरू कर दी गई है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।’ इस पर चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण और जस्टिस की अदालत ने CBI को अगले सप्ताह रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

    उधर, राज्य के फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (FSL) को अपग्रेड करने के मामले में राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करते हुए कहा- ‘अगले छह माह में अपग्रेड करने के लिए फंड जारी कर दिया जाएगा।’ इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की और सरकार के जवाब को नामंजूर कर दिया। अदालत ने कहा- ‘हमें ठोस परिणाम चाहिए।’

    JPSC और JSSC पर भी कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- ‘रिक्त पदों को भरने को लिए तेजी दिखाएं। कुंभकर्ण की तरह नहीं सोएं। तीन माह में सभी रिक्तियों को भरे, नहीं तो अदालत सख्त आदेश जारी करेगी।’

    कोर्ट ने कहा- अधिकारी रात भर जाग कर काम करें

    राज्य के सारे मोबाइल लैब पुराने हो गए हैं। एक भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में FSL सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। अदालत ने अगली सुनवाई को गृह विभाग के प्रधान सचिव और FSL निदेशक को ठोस योजना बनाकर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा- ‘जरूरत पड़ी तो अधिकारी रात भर जाग कर काम करें।’ दोनों को अदालत ने इस दिन कोर्ट में हाजिर होने का भी निर्देश दिया है।

    पिछली सुनवाई में क्या हुआ था

    पिछली सुनवाई के दौरान CBI के ज्वाइंट डायरेक्टर अदालत में स्वीकार किया था कि बिल्कुल साफ हो गया है कि जज को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी, लेकिन इसका षड्यंत्र करने वालों तक CBI जल्द पहुंच जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि पकड़े गए दो आरोपितों में से एक प्रोफेशनल मोबाइल चुराने वाला है। वह बहुत चालाक है और जांच एजेंसी को हर बार नई कहानी बताकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.