Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दुर्गोत्सव घुमने के दौरान पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें वाहन, कई सड़कों का बदला गया है मार्ग
    झारखण्ड

    दुर्गोत्सव घुमने के दौरान पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें वाहन, कई सड़कों का बदला गया है मार्ग

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 29, 2022No Comments9 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    जमशेदपुर : शहर में दुर्गापूजा को लेकर सबसे बड़ी समस्या यातायात को लेकर होगी। जिसको ध्यान में रखते हुए 39 जगहों पर पार्किंग स्टैंड की सुविधा पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है। पूजा घुमने आने वाले लोग अपने वाहन को पार्किंग स्थल पर खड़ी करेंगे तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार यह जानकारी पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। वार्ता में एसएसपी ने कहा कि अगर कोई नियम का पालन नहीं करता है तो उसपर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि मानगो की तरफ से आने वाले ऑटो रिक्शा मानगो बस स्टैंड चौक से सीधे एमजीएम अस्पताल होते हुए शीतला मंदिर होकर दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट के रास्ते से सीधे साकची गोलचक्कर पहुंचेगी। जबकि साकची से मानगो जानेवाली ऑटो रिक्शा बंगाल क्लब से सीधे किताब लाईन, ओल्ड कोर्ट मोड़ से मरीन ड्राइव मोड़ होते हुए पुराने पुल के रास्ते मानगो की तरफ जाएगी। दोनों सड़क पर ऑटो के लिए वन वे व्यवस्था की जाएगी। साकची गोलचक्कर से होटल दिल्ली दरबार होते हुए शीतला मंदिर और एमजीएम अस्पताल की तरफ कोई ऑटो रिक्शा नहीं जाएगी। मानगो छोटे पुलिया होकर मरिन ड्राइव होते हुए पुराना कोर्ट मोड़ से बंगाल क्लब होते हुए ऑटो रिक्शा साकची गोलचक्कर नहीं जाएगी। वहीं साकची गोलचक्कर से भालुबासा बारीडीह के तरफ जाने वाले दो पहिया/तीन पहिया/चार पहिया छोटे वाहन स्ट्रेट माईल रोड होते हुए रामलीला मैदान कुम्हारपारा होते हुए भालुबासा और बारीडीह की तरफ जाएगी। साथ ही काशीडीह पूजा पंडाल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ के कारण जाम की स्थित उत्पन्न होगी तो इन वाहनों को बाराद्वारी सुपरवाइजर फ्लैट होते हुए एपेक्स अस्पताल की तरफ से टेलीफोन एक्सचेंज के रास्ते से निकाला जाएगा। जबकि बारीडीह, सिदगोड़ा, भालुबासा के तरफ से साकची, मानगो, डिमना के तरफ जाने वाले सभी वाहनों का मार्ग कुम्हारपारा से होकर न्यू बाराद्वारी, पुराना टेलीफोन एक्सचेंज के रास्ते होकर जाएगी। बारीडीह, एग्रिको और भालुबासा के रास्ते से साकची की तरफ आने वाले वाहन जो काशीडीह पूजा पंडाल में जाना चाहते हैं, वे कुम्हारपारा से बांए जायेंगे और ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में इनकी पार्किंग की व्यवस्था होगी। सीतारामडेरा की तरफ से पुल पार कर काशीडीह पूजा पंडाल में आनेवाले वाहनों को डीएसएम स्कूल के सामने रोक दिया जाएगा और जहां स्कूल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था है। सागर होटल के पास से काशीडीह पूजा पंडाल में आनेवाले सभी वाहनों को सागर होटल के बगल से काशीडीह में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। इन सभी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था जेएनएसी के सामने के मैदान समेत 9 नम्बर टैक्सी स्टैंड में किया जाएगा। राजीव गांधी चौक साकची के रास्ते काशीडीह पूजा पंडाल में आनेवाले सभी वाहनों को राजीव गांधी चौक पर रोक दिया जाएगा। यहां वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था काशीडीह उच्च विद्यालय में की गई है। वहीं साकची, मानगो से बारीडीह, सिदगोड़ा, भालुबासा, एग्रिको, टेल्को और गोलमुरी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन (दो पहिया वाहन को छोड़कर) मानगो पुल के दक्षिण भाग से भुईयांडीह मार्ग से होकर जाएगी। मानगो बस स्टैंड की तरफ से भुईयांडीह पूजा पंडाल में जानेवाले वाहनों के लिए शमशान घाट से पहले दाहिने तरफ खाली जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एग्रिको एनएमएल चौक लिट्टी चौक की तरफ से भुईयांडीह पूजा पंडाल में आने वाले वाहनों के लिए गैस गोदाम और गैरेज की खाली जमीन के साथ साथ स्लैग रोड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही गोलमुरी, बर्मामाइंस और साकची आनेवाले वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था आरडी टाटा गोलचक्कर के पास 407 बस स्टैंड में की गई है। जबकि साकची बंगाल क्लब पूजा पंडाल में आनेवाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आमबगान मैदान और जुबली पार्क गेट नं 1 (टैगोर एकेडमी) के सामने होगी। इसी तरह टेल्को, गोलमुरी, रेलवे ओवर ब्रिज, बर्मामाइंस से साकची आनेवाले सवारी वाहन केरला समाजम स्कूल और एनटीटीएफ परिसर में पार्किंग करेंगे। इसके आगे सवारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। बिष्टुपुर से साकची आनेवाली दो पहिया वाहन और गोलमुरी से आने वाले वाहनों के लिए 9 नम्बर टैक्सी स्टैंड और सुपरवाइजर फ्लैट के मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। टेल्को नीलडीह गोलचक्कर, तार कम्पनी टेल्को मेन गेट, लेबर ब्यूरो चौक से होते हुए गोविन्दपुर की तरफ वाहनों का परिचालन होगा। नीलडीह गोलचक्कर, लेबर ब्यूरो चौक और इसके आगे गोविन्दपुर मोड़ तक किसी भी प्रकार का वाहन का पड़ाव/ठहराव नहीं होगा। टेल्को डी रोड पूजा में जाने वाले वाहनों की पार्किंग पूजा पंडाल के उत्तर इंजन पार्क में और पुरब खाली स्थान पर होगा। टेल्को सबुज कल्याण संघ में लेबर ब्यूरो से सबुज कल्याण, टेल्को गुरुद्वारा से सबुज कल्याण तक किसी प्रकार के वाहन का परिचालन नहीं होगा। यहां पर सबुज कल्याण के दक्षिण एक पार्किंग, लेबर ब्यूरो के दक्षिण स्टैट बैक ऑफ इंडिया के पास दूसरी पार्किंग और सबुज कल्याण के उत्तर गुरूद्वारा के सामने तीसरी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जबकि लेबर ब्यूरो से आगे शिव पार्वती पूजा पंडाल के सामने पेट्रोल पंप के बगल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बर्मामाइंस दुर्गापूजा मैदान में टेल्को, ट्यूब गेट की तरफ से स्टार टॉकिज और रेलवे स्टेशन जाने के लिए सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन नामदी रोड़, बीणा रोड़, मोना रोड, बीएमपी स्कूल के किनारे से होते हुए टीआरएफ मैदान के सामने वाले सड़क से स्टार टॉकिज होते हुए बर्मामाइंस ओवर ब्रिज, रेलवे स्टेशन के तरफ होगी। यह रास्ता वन वे रहेगा। ट्यूब गेट के तरफ से बर्मामाइंस दुर्गापूजा मैदान आने वाले वाहनों का पार्किंग वीणा रोड़, बीपीएम उच्च विद्यालय में होगी। रेलवे स्टेशन से ट्यूब गेट, टेल्को मनीफीट, आदि क्षेत्रों में जाने के लिए वाहनों का परिचालन बर्मामाइंस रेलवे ओवरब्रिज, स्टार टॉकिज, एनएमएल गोलचक्कर, बर्मामाइंस थाना, बर्मामाइंस गोलचक्कर, होते हुए ट्यूब गेट की तरफ होगा। यह सड़क वन वे होगी। आरडी टाटा गोलचक्कर, सुनसुनिया गेट की तरफ से बर्मामाइंस दुर्गापूजा मैदान में आनेवाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था आरके कंस्ट्रक्शन परिसर में की गई है। जेम्को और लक्ष्मीनगर की तरफ बर्मामाइंस दुर्गापूजा मैदान आने वाले वाहनों की पार्किंग टीआरएफ मैदान में होगी। खरकाई पुल बिष्टुपुर की तरफ से आदित्यपुर जानेवाले पुराने पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस पुल से सिर्फ पैदल चलने वाले लोग ही आना-जाना करेंगे।मैला टंकी से आदित्यपुर जानेवाले सभी वाहन वोल्टास गोलचक्कर से घुमकर खरकाई नदी पर बने नये पुल से आदित्यपुर आना-जाना करेंगे। कदमा रानी कुदर दुर्गापूजा पंडाल जाने वाले सभी वाहनों की पार्किंग एडीएल सोसायटी स्कूल में होगी और इसके आगे एक ड्राप गेट का निर्माण होगा। बिष्टुपुर, आदित्यपुर की तरफ से रामदास भट्ठा होते हुए रानी कुदर पूजा पंडाल में आनेवाले वाहनों की पार्किंग धोबी घाट पर होगी। यहां भी ड्रॉप गेट का निर्माण किया जाएगा। होटल रमाडा के सामने से रानी कुदर पूजा पंडाल में जानेवाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था टाटा स्टील रानी कुदर सेन्टर में की जाएगी। कदमा शस्त्री नगर रोड नंबर 1 से रानी कुदर पूजा पंडाल में जानेवाले सभी वाहनों को ड्रॉप गेट के सहारे बैकुण्ठ मंदिर के सामने रोका जाएगा। यहां से पंडाल में पैदल जाना होगा। कदमा गणेश पूजा मैदान में जाने वाले वाहनों को कदमा सोनारी लिंक रोड से होते हुए बीएच एरिया से गणेश पूजा मैदान में पार्किंग के लिए लाया जायेगा। इसी प्रकार धातकीडीह की तरफ से आने वाले वाहनों को गणेश पूजा मैदान के पूर्वी दीवार से होते हुए गेणश पूजा मैदान पार्किंग में लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त गेणश पूजा मैदान के चारों तरफ किसी भी मुख्य सड़क पर वाहनों का पड़ाव/ठहराव नहीं होगा। वहीं सोनारी हवाई अड्डा चौक से कागल नगर जाने वाली मुख्य सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। कागल नगर की तरफ से हवाई अड्डा और उसके आगे जाने के लिए वाहनों का परिचालन किया जायेगा। यह रास्ता वन वे रहेगा। इसी रास्ते से कागल नगर की तरफ से हवाई अड्डा के तरफ वाहन सिर्फ आ सकता है। हवाई अड्डा चौक कागल नगर पूजा पंडाल और रामनगर की तरफ जाने के लिए हवाई अड्डा चहारदीवारी के किनारे वाली सड़क पर वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। कागल नगर टेम्पु स्टैण्ड और तन्दुर चौक के पास ड्रॉप गेट रहेगा। यहां से पैदल ही श्रद्धालुओं को कागल नगर पूजा पंडाल में जाना होगा। सोनारी से कदमा आने वाले वाहन कदमा सोनारी लिंक रोड से आना-जाना करेंगे। लोयला स्कूल खेल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था सीएच एरिया दुर्गापूजा पंडाल आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था लोयला स्कूल खेल मैदान में होगी। यहां आने वाले श्रद्धालु सीएच एरिया रोड़ नंबर 2 के किनारे वाहनों की पार्किंग करेंगे। सीएच एरिया, आशियाना गार्डेन, सोनारी की तरफ से मिलिट्री कैम्प होकर आने वाले वाहन सीएच एरिया रोड नंबर 3 से मुड़कर साकची और बिष्टुपुर की तरफ जायेंगे। सुन्दर नगर, परसुडीह रेलवे स्टेशन टाटानगर, जुगसलाई, बिष्टुपुर, आदित्यपुर की ओर से साकची आने वाले सवारी वाहनों के पड़ाव की व्यवस्था रविन्द्र भवन के सामने और पुराना कोर्ट मोड़ के बगल में विवेकानन्द स्कूल मैदान में की गई है। ये सभी वाहन वोल्टास भवन गोलचक्कर बिष्टुपुर से मेन रोड बिष्टुपुर लाईट सिग्नल, तलवार बिल्डिंग, जुस्को ऑफिस गोलचक्कर से स्ट्रेट माईल रोड होते हुए पार्किंग क्षेत्र तक आएगी। पूजा घूमने के दौरान बाटा चौक जुगसलाई की तरफ से रेलवे फाटक की ओर कोई भी वाहन का परिचालन नहीं होगा। बाटा चौक से लेकर वीर कुंवर सिंह चौक तक कोई भी वाहन मुख्य मार्ग पर खड़ी नहीं करेंगे। रेलवे स्टेशन टाटानगर से बागबेड़ा थाना होते हुए रेलवे फाटक एवं वीर कुंवर सिंह चौक और बाटा चौक, जुगसलाई की तरफ से भी भारी व्यवसायिक वाहन जुगसलाई बाजार में प्रवेश नहीं करेगी। रेलवे स्टेशन से करनडीह तक और करनडीह की तरफ से रेलवे स्टेशन की तरफ वाहनों का आना-जाना होगा। यदि इस रास्ते में विशेषकर गोल पहाड़ी चौक के पास जाम की समस्या उत्पन्न होती है तो करनडीह से रेलवे स्टेशन की तरफ आने वाले वाहनों को करनडीह चौक से घाघीडीह जेल की तरफ और जगन्नाथ मंदिर के पास से रेलवे कल्ब, केन्द्रीय विद्यालय की तरफ से मोड़कर वाहनों का परिचालन होगा।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.