Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दहेज नहीं देने पर मारपीट कर कराया जबरन गर्भपात, बहू को घर से निकाला
    झारखण्ड

    दहेज नहीं देने पर मारपीट कर कराया जबरन गर्भपात, बहू को घर से निकाला

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 18, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: विगत 6 दिसंबर 2021 को आजादनगर थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 17 में ब्याही गयी सायमा सुल्ताना को ससुराल वालों ने मात्र 8 माह में दहेज के लिए मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। वहीं 10 लाख रुपए दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया। वहीं पीड़ित महिला ने 10 लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसमें पति शाहनवाज खान के अलावा ससुर शौकत अली, सास हाजरा बेगम, जेठ शादाब खान, देवर इनरान खान और ननद फरहा को आरोपी बनाया है। मामले में शायमा सुल्ताना ने कहा है कि उसकी शादी 6 दिसंबर 2021 को मुस्लिम रिति रिवाज के साथ आजादनगर के रॉयल गार्डेन के पीछे हुई थी। उस वक्त शादी में नकदी समेत साढ़े 15 लाख रुपए का सामान भी दिया गया था। शादी के बाद एक माह तक सायमा को ससुराल में ठीक से रखा गया। मगर उसके बाद उससे 10 लाख रुपए दहेज की मांग की जाने लगी। सायमा का कहना है कि पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर उसकी इतनी पिटाई की थी कि उसका बच्चा पेट में ही मर गया। जिसके बाद उसका गर्भपात भी करवाया गया। साथ ही 24 जनवरी 2021 को पति विदेश चला गया। और जाते-जाते धमकी देकर गया कि 10 लाख रुपए नहीं लाने पर घर से निकाल देंगे। जिसके बाद 28 मई 2022 को ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर घर से जबरदस्ती निकाल दिया और दहेज का सारा सामान भी रख लिया। उसने कहा कि मायका पक्ष की ओर से समझौता कराने का काफी प्रयास किया गया। मगर ससुराल पक्ष के लोगों ने 10 लाख रुपए देने के बाद ही किसी तरह की बात सुनने की बात कही। अंततः मामला थाने तक पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.