Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»तेजस्वी यादव ने पूरे विधि-विधान के साथ राजश्री संग रचाई शादी
    बिहार

    तेजस्वी यादव ने पूरे विधि-विधान के साथ राजश्री संग रचाई शादी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 9, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली : दिल्ली में सगाई के बाद लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी की गुरुवार को शादी की रस्में भी पूरी हो गयी. सगाई के बाद एक दूसरे को तेजस्वी और राजश्री ने जयमाला पहनाई. कुछ देर बाद दोनों सात फेरे की रस्में पूरी की. बिहार से दूर दिल्ली में हो रही शादी में खास लोगों को ही निमंत्रित किया गया है. पूरा आयोजन हिंदू रीति रिवाज से होगा. कोरोना को लेकर जारी स्थिति के सामान्य होने पर बहुभोज का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में शुभचिंतकों शामिल होंगे.

    दिल्ली में सगाई के साथ शादी का संक्षिप्त आयोजन

    तेजस्वी और राजश्री की शादी पिछले साल ही होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो पाया. दोनों परिवार के लोग अब इसे टालने के मूड में नहीं थे. लिहाजा आज ही दिल्ली में सगाई के साथ शादी का संक्षिप्त आयोजन किया जा रहा है. तेजस्वी की होने वाली पत्नी हरियाणा की रहने वाली हैं. यह लालू परिवार में होने वाला पहला अंतरजातीय परिवार है.

    लाल जोड़े में दुल्हन, गोल्डन शेरवानी में दूल्हा बने लालू के बेटे

    तेजस्वी और एलेक्सिस दोनों एक-दूसरे को 6 साल से जानते हैं और पुराने दोस्त हैं. वहीं जानकारी के मुताबिक एलेक्सिस उर्फ राशेल गोडिन्हो अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जायेंगी. सूत्रों ने बताया कि सगाई के बाद तेजस्वी दो महीनों का ब्रेक चाहते थे, लेकिन उन्होंने सगाई के अगले ही दिन शादी कर ली. तेजस्वी की सगाई और शादी का ये कार्यक्रम दिल्ली के सैनिक फार्म में हुआ है. ये सैनिक फार्म उनकी बहन मीसा भारती का है. सैनिक फार्म के बाहर और अंदर दोनों जगह कड़ी सुरक्षा है. हर आने-जाने वाली गाड़ी को सख्ती से चेक किया जा रहा है. हर गेट पर गाड़ी की डिटेल्स नोट की जा रही है. साथ ही कई सारे बाउंसर्स भी तैनात किए गए हैं.  हर एक गाड़ी पर और आने-जाने पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि अंदर मैन एंट्री के लिए तीन लेयर की सिक्योरिटी चेकअप से गुजरना पड़ रहा है. बाउंसर्स ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी मीडियाकर्मी वेन्यू के आसपास न भटके.

    तेजस्वी यादव की सगाई के वेन्यू को पिंक और ब्लू कलर की थीम से सजाया गया है. गेट की एंट्री पर सफेद और गुलाबी फूलों से सजावट की गई है. अंदर एक भव्य स्टेज में बनाया गया है जिसका फ्लावर बेस्ड डेकोरेशन है. बात खाने की करें तो खाने के लिए भी शाही भोजन रखा गया है. खाने में कई सारे डेजर्ट रखे गए हैं.

    कौन हैं तेजस्वी की दुल्हनिया?

    तेजस्वी की दुल्हनिया एलेक्सिस दिल्ली के वसंत विहार में रहती हैं और उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं. सूत्रों की मानें तो एलेक्सिस और तेजस्वी के बीच लगातार मिलना जुलना रहता है और उनकी दोस्ती को पूरे 6 साल हो चुके हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार में छुट्टी पर आए CRPF जवान की मौत, पत्नी और बच्चे समेत 5 लोग घायल

    August 23, 2026

    Students Protest: AK-47 के खिलाफ तेजस्वी का बड़ा प्रदर्शन, नकली AK-47 के साथ RJD कार्यकर्ताओं का मार्च

    August 19, 2026

    अशोकधाम मंदिर हादसे पर CM सम्राट सख्त, मुआवजे का ऐलान और जांच के आदेश

    August 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.