Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत

    May 8, 2026

    MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी

    May 8, 2026

    धनबाद के ब्लॉक-दो क्षेत्र में बढ़ा तनाव, जांच को पहुंचे जीएम सिक्योरिटी

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड-बिहार और छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के बीच चल रही कुछ ट्रेनें होंगी रद्द तो कई के समय में होगा परिवर्तन
    झारखण्ड

    झारखंड-बिहार और छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के बीच चल रही कुछ ट्रेनें होंगी रद्द तो कई के समय में होगा परिवर्तन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद। कोहरे की वजह से पहले ही दर्जनों ट्रेनें रद हैं। घने कोहरे में फंस कर कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इस बीच रेलवे ने देशभर के अलग-अलग रूटों पर सिग्नल के आधुनिकीकरण को लेकर ट्रेनों को रद करने और उनके मार्ग बदलने और लेट से चलाने से जुड़ी सूचना जारी कर दी है। शुक्रवार को रेलवे ने झारखंड और बिहार से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश जाने वाली ट्रेनों के रद होने और उनके अलग-अलग दिनों में लेट से चलने से जुड़ी सूचना जारी की है। कुछ ट्रेनों को रद किया गया है तो कईयों के समय में परिवर्तन। जाहिर है इससे रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रद और समय परिवर्तन से ट्रेनें 24 जनवरी तक प्रभावित होंगी।

    धनबाद रेल मंडल के डीआरएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

    सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस धनबाद रेलवे स्टेशन होकर पास करती है। इस ट्रेन का धनबाद रेल मंडल के कई स्टेशनों पर ठहराव है। धनबाद रेल मंडल के डीआरएम आशीष बंसल ने ट्वीट कर सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन की जानकारी दी है। यह ट्रेन सिकंदराबाद से डेढ़ घंटे विलंब से चलेगी।

    राबर्टनसन रेलवे स्टेशन पर नन इंटरलाकिंग वर्क

    पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ( South East Central Railway) के बिलासपुर डिवीजन के अंतर्गत रॉबर्टसन और खरसिया तिहरी रेलखंड पर चौथी रेल लाइन की कमिश्निंग की जा रही है। इसके लिए रॉबर्टसन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू किया गया है। इस वजह से 24 जनवरी तक इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद किया गया है। कुछ ऐसी भी ट्रेनें हैं जिन्हें अलग-अलग स्टेशनों पर रोक कर चलाया जाएगा। झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद और जसीडीह जैसे बड़े स्टेशनों से होकर चलने वाली सिकंदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस भी नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से अलग-अलग दिनों में लेट से चलेगी। रेलवे ने सिर्फ डेढ़ घंटे लेट होने से जुड़ी सूचना जारी की है। हालांकि तकनीकी वजहों से लेट होने की अवधि बढ़ने की संभावना है।

    रद्द और लेट से चलने वाली ट्रेनें

    • 21 जनवरी को 22843 बिलासपुर पटना एक्सप्रेस रद
    • 23 जनवरी को 22844 पटना बिलासपुर एक्सप्रेस रद
    • 18 और 22 जनवरी को 17007 सिकंदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट से चलेगी
    • 13288 राजेंद्र नगर टर्मिनल- दुर्ग एक्सप्रेस 15 जनवरी से 21 जनवरी तक डेढ़ घंटे लेट से चलेगी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत

    May 8, 2026

    MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी

    May 8, 2026

    धनबाद के ब्लॉक-दो क्षेत्र में बढ़ा तनाव, जांच को पहुंचे जीएम सिक्योरिटी

    May 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत
    • MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी
    • धनबाद के ब्लॉक-दो क्षेत्र में बढ़ा तनाव, जांच को पहुंचे जीएम सिक्योरिटी
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.