Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश

    August 31, 2026

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति को मिली मंजूरी, 5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
    झारखण्ड

    झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति को मिली मंजूरी, 5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 6, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: राज्य सरकार ने झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दे दी है. यह 1 अप्रैल 2021 से लागू होगी. सरकार ने एक लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है. इसके लागू होने से राज्य में पांच लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.

    बताया गया कि राज्य में टेक्सटाइल,ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मासियुटिकल्स व ऑटो कंपनी आदि क्षेत्रों में निवेश का लक्ष्य तय किया गया है. झारखंड आनेवाली कंपनियों को राज्य सरकार की ओर से पांच फीसदी अतिरिक्त सब्सिडी दी जायेगी. बताया गया कि अगर प्राइवेट अस्पताल व यूनिवर्सिटी आती है तो उन्हें सरकार इंसेंटिव देगी.

    मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल छह प्रस्तावों पर सहमति दी गयी.

    जुर्माना माफ किया गया

    लॉकडाउन के दौरान जो बस ऑनर टैक्स जमा नहीं कर पाये थे उन्हें अब अतिरिक्त टैक्स नहीं देना होगा. राज्य सरकार ने टैक्स माफ कर दी है. साथ ही सरकार द्वारा एनआईसी को सॉफ्टवेयर में बदलाव करने का आदेश दिया गया है.

    मेधा सूची के आधार पर बीएड कॉलेजों में होगा नामांकन

    राज्य के बीएड कॉलेजों में मेधा सूची के आधार पर एडमिशन होगा. इसमें स्नातक पास व क्वालिफाइंग होगा. वैसे स्टूडेंटस शामिल होगें. वहीं, जो अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन दे सकते हैं. मेधा सूची संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद जारी करेगा.

    अनुबंध में रखे जा सकेंगे चिकित्सक

    कोविड इमरजेंसी के दौरान अनुबंध पर चिकित्सकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. कैबिनेट की बैठक में इस पर अंतिम रूप से निर्णय ले लिया गया है. फाइनल पीजी डॉक्टरों को 3000 प्रतिदिन, एमबीबीएस को 2000 प्रतिदिन दिये जायेंगे.

    आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मियों को एक माह का अतिरिक्त मानदेय

    वहीं, कोविड-19 में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मियों को एक माह का अतिरिक्त मानदेय दिया जायेगा. सरकार को मानदेय पर 16.25 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

    लोककला और परंपरा को संरक्षित किया जायेगा. इसके अलावा गुरु-शिष्य परंपरा प्रशिक्षण नियम 21 का गठन कर दिया गया है. इसमें दो साल का प्रशिक्षण होगा और इन दो सालों में दो विधाओं की पढ़ाई होगी. इसमें शिक्षक को 12 हजार, सहयोगी को 7500 व ट्रेनर को 10 हजार रुपए प्रतिमाह दिये जायेंगे. इसमें सरकार को मानदेय मद में 11.88 लाख रुपए खर्च होंगे. इसके अलावा झारखंड सरकार के अंतर्गत कोविड हॉस्पिटल्स में कोविड ड्यूटी हेतु अनुबंध के आधार पर हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स आदि की सेवाएं इमरजेंसी कोविड-19 रिस्पांस प्लान (ECRP) के माध्यम से प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश

    August 31, 2026

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश
    • लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद
    • JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत
    • जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी
    • स्वाइन फ्लू को लेकर झारखंड में अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.