Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»जॉनसन एंड जॉनसन के कोरोना वैक्सीन को भारत में मंजूरी
    राष्ट्रीय

    जॉनसन एंड जॉनसन के कोरोना वैक्सीन को भारत में मंजूरी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 7, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नयी दिल्ली: जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिल गयी है. भारत में इसके आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर जानकारी दी. भारत ने अपनी वैक्सीन की झोली में एक और वैक्सीन डाला है. जॉनसन एंड जॉनसन की एकल खुराक वाली वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गयी है. अब भारत के पास 5 वैक्सीन हैं.

     

    मंडाविया ने आगे लिखा कि यह वैक्सीन कोरोनावायरस के खिलाफ हमारे देश की सामूहिक लड़ाई को और बढ़ावा देगा. आपको बता दें कि यह अब भारत के पास पांच वैक्सन हो गयी है. वैक्सीनेशन के पहले दौर में भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोवीशिल्ड, भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन को मंजूरी दी गयी थी. उसके बाद रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-V को भी मंजूरी मिली.

     

    अब भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर ने सिप्ला कंपनी को मॉडर्ना की वैक्सीन इंपोर्ट करने की इजाजत दे दी है. इसके बाद आज मिले जॉनसन एंड जॉनसन के वैक्सीन के साथ देश में पांच वैक्सीन को मंजूरी मिल गयी. सबसे बड़ी बात है कि जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन सिंगल डोज की वैक्सीन है. अब तक देश में इस्तेमाल हो रही सभी वैक्सीन दो डोज वाली है.

     

    person holding white and black labeled bottle

     

    कैसे काम करती है जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन

    जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी भारत में वैक्सीन का उत्पादन कैसे करेगी यह अभी जानकारी नहीं दी गयी है. इस वैक्सीन का निर्माण SARS-CoV-2 वायरस के जेनेटिक मैटीरियल का इस्तेमाल कर की गयी है. इस वायरस के जेनेटिक कोड का इस्तेमाल स्पाइक प्रोटीन बनाने के लिए किया जाता है. शरीर में इस वैक्सीन के पहुंचते ही यह शरीर को वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज तैयार करने का संकेत देती है. इसके बाद शरीर में एंटीबॉडीज बनने शुरू हो जाते हैं.

     

     

    इस वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच स्टोर किया जा सकता है. वहीं, इसके खुले हुए 9 से 25 डिग्री तापमान में 12 घंटे तक रखा जा सकता है. तीन क्लिनिकल ट्रायल के डेटा बताते हैं कि इस वैक्सीन का सिंगल डोज कोरोनावायरस के खिलाफ 85 फीसदी तक असरदार है. इस वैक्सीन का एक डोज लगवा लेने के 28 दिन बाद कोरोना संक्रमण पर अस्पताल में भर्ती होने की कम जरूरत पड़ती है और मौत से भी बचाती है

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चीनी महंगी हुई तो सरकार ने कसा शिकंजा, जमाखोरी पर नई पाबंदी लागू

    August 21, 2026

    बिहार समेत कई राज्यों को मोदी कैबिनेट का तोहफा, 5 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

    August 19, 2026

    भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव! पिकअप और डंपर भिड़े, 8 की मौत

    August 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.