Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जेल से फोन का इस्तेमाल करने पर लालू प्रसाद यादव के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर
    Breaking News

    जेल से फोन का इस्तेमाल करने पर लालू प्रसाद यादव के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 26, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जेल में रहते मोबाइल से बात कर उन पर सरकार गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने जनहित याचिका दायर की है। भाजपा नेता अनुरंजन अशोक की ओर से दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद जेल में रहते मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। यह जेल मैनुअल का उल्लंघन है। जेल प्रशासन और सरकार उन्हें यह सुविधा किस नियम के तहत उपलब्ध करा रही है इसकी जांच कराने का आग्रह हाईकोर्ट से किया गया है।

    याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता हैं और लगातार दो साल से रिम्स के पेइंग वार्ड और अब रिम्स निदेशक के बंगले में अपना इलाज करा रहे हैं। इस दौरान उन्हें सेवादार सहित अन्य सुविधाएं मिली हैं, जो राज्य सरकार और जेल अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। बता दें कि बिहार के भाजपा नेता सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद यादव अपने सेवादार के मोबाइल से एनडीए विधायक को सत्ता का लोभ दे रहे हैं और नीतीश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

    याचिका में कहा गया है कि इससे पहले भी हाईकोर्ट के कई आदेश हैं जिनमें रिम्स के कॉटेज को राजनीतिक कैदियों द्वारा ऐशगाह बनाए जाने पर संज्ञान लिया गया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि अगर किसी राजनीतिक कैदी को कई तरह की बीमारियां हैं तो उसके इलाज के लिए जेल में ही अस्थायी व्यवस्था की जा सकती है। उन दिनों रिम्स के कॉटेज में रहने वाले कई राजनीतिक कैदियों को हाई कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया था।

    जेल आइजी और अधीक्षक से मांगी गयी है रिपोर्ट
    आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने कारा महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक को शो कॉज किया था। हाईकोर्ट ने दोनों से पिछले तीन माह में लालू प्रसाद से मिलने वाले लोगों की सूची पेश करने को कहा था। यह भी बताने को कहा गया था कि इसमें कितने लोगों ने नियमों के तहत मुलाकात करने की अनुमित मांगी थी। लालू प्रसाद के मामले में जेल मैनुअल का पालन हो रहा है या नहीं। पिछली सुनवाई में जेल प्रशासन ने इस पर कोई जानकारी  नहीं दी थी। इस पर शो कॉज किया गया था। शुक्रवार को इस पर जेल आईजी और जेल अधीक्षक को रिपोर्ट पेश करनी है।

    DC ने जेल प्रशासन से मांगा जवाब
    लालू प्रसाद के फोन पर बात करने के मामले जेल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।  डीसी ने बिरसा मुंडा कारा के जेल अधीक्षक को पत्र भेज कर कहा है कि जेल मैनुअल का क्यों नहीं पालन हो रहा है। 24 घंटे के अंदर अधीक्षक से रिपोर्ट देने को कहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.