Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर अनिल भुइयां ने किया सरेंडर
    झारखण्ड

    जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर अनिल भुइयां ने किया सरेंडर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    डालटनगंज: उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सबजोनज कमांडर अनिल भुइयां उर्फ प्रकाश जी उर्फ जय प्रकाश जी उर्फ ओमप्रकाश, पिता कपिल भुइयां ने मंगलवार को पलामू एसपी कार्यालय में आत्मसर्मपण कर दिया। एसपी कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में अनिल भुइयां ने एक देशी कट्टा एवं दो 315 बोर की दो गोली के साथ सरेंडर किया।
    मौके पर सीआरपीएफ 134 पलामू बटालियन के समादेष्टा सुदेश कुमार तथा सीआरपीएफ 172 बटालियन गढ़वा के समादेष्टा नृपेन्द्र कुमार सिंह मौजूद थे। अनिल भुइयां चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोकरा, टोला सेमरहट का रहने वाला है। उसके खिलाफ हुसैनाबाद में एक और चैनपुर थाना में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चिमनी भट्ठो के मालिकों से रंगदारी, पुलिस बल पर फायरिंग एवं अवैध हथियार बरामद होने, वाहन जला देने आदि शामिल है।
    जेजेएमपी सबजोनल कमांडर अनिल भुइयां के सरेंडर को पलामू पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस अभियान के कारण नक्सली एवं उग्रवादी संगठन कमजोर हो रहे हैं और उसके कैडर लगातार आत्मसर्मपण करने लगे हैं। जयप्रकाश पलामू के हुसैनाबाद, चैनपुर, रामगढ़ समेत कई इलाकों में सक्रिय रहा है। कई बड़ी घटनाओं का आरोपी रह चुका है, उसे झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत लाभ दिया जायेगा।

    जमीन विवाद के बाद बना था उग्रवादी

    अनिल भुइयां जमीन विवाद के बाद उग्रवादी बन गया था। करीब 6 वर्ष पहले झारखंड जनमुक्ति परिषद के कैडर के संपर्क में आया था, जिसके बाद वह इस संगठन में शामिल हो गया। एसपी ने कहा कि करीब 5 वर्ष तक अनिल भुइयां जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा के दस्ते में रहा। इसके बाद रामसुदंर भुइयां के दस्ते में शामिल हो गया। रामगढ़ थाना क्षेत्र में जिस समय रामसुंदर का उसके साथी उग्रवादियों के साथ भिड़त हुई, उस समय अनिल भुइयां वहां मौजूद था। इसके बाद वह सीआरपीएफ के संपर्क में आया और फिर सरेंडर करने का मन बनाया। एसपी ने कहा कि सीआरपीएफ के पदाधिकारियों से प्रभावित होकर जेजेएमपी सबजोनल कमांडर का सरेंडर यह साबित करता है कि सीआरपीएफ सही दिशा में कार्य करती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.