Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जीशान कमर बने झारखंड कुश्ती संघ के नये अध्यक्ष
    झारखण्ड

    जीशान कमर बने झारखंड कुश्ती संघ के नये अध्यक्ष

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 21, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची।रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम  परिसर के सभागार में आज झारखंड राज्य कुश्ती संघ का 23 वी वार्षिक आम सभा सह  सत्र 2022-26 के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न किया गया. जिसमें झारखंड के सभी 24 जिला के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित हुए।

    वार्षिक आम सभा में अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने उपस्थित झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिला से आए अध्यक्ष एवम सचिव का स्वागत करते हुए कहा कि विगत 22 वर्षों से आप लोगों का सहयोग एवं समर्थन से झारखंड राज्य कुश्ती संघ लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है।झारखंड बनने के बाद जब झारखंड राज्य कुश्ती संघ के माध्यम से पहला राज्य स्तरीय आयोजन कराया गया था तब सिर्फ 14पहलवान थे पर अब यहा  14000 हजार से अधिक पहलवान हो गए।हमारे राज्य के पहलवान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत रहे हैं, यह सब  आप लोगों के सहयोग और मेहनत के बल पर हो रहा है जिसका झारखंड राज्य कुश्ती संघ कोटि कोटि आभार व्यक्त करता है ।साथ ही यह मेरा अध्यक्ष के रूप में अंतिम आम सभा है जिस कुश्ती को मैं अपने दिल में रखता हूं, जो कुश्ती मेरी आत्मा है उसके अध्यक्ष या संघ के किसी भी पद के लिए मैं इस वार नामांकन नहीं किया हूं क्योंकि भारत सरकार के स्पोर्ट्स कोट्स के गाइडलाइन को अनुपालन करना है और झारखंड राज्य कुश्ती संघ इसमें हमेशा जो गाइडलाइन होता है उसका पालन करता  रहा है उसी को ध्यान में रखते हुए मैं इस वर्ष अपने आप को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के किसी भी पद से विमुक्त कर रहा हूं साथ ही झारखंड के सभी संघ के पदाधिकारियों से भी मैं निवेदन करूंगा कि स्पोर्ट कोड का पालन अवश्य होनी चाहिए इसी में खेल की भलाई है और खेल संघ का सम्मान भी है। जिस तरह आप लोगों ने मेरा सहयोग किया है मेरा निवेदन होगा की हमारे जो नए कमेटी बनेगी उनका भी आप सहयोग करेंगे मैं जरूर संघ से दूर हूं लेकिन कुश्ती के मैदान में और उसके अभी भी हमेशा उपस्थित रहूंगा ।आपके हर दुख सुख में हमेशा साथ दूंगा क्योंकि कुश्ती ही मेरी आत्मा है।

    अध्यक्ष के अनुमति के उपरांत झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने विगत 1 वर्षों का लेखा-जोखा एवं जो भी कुश्ती के विकास के लिए कार्य हुए हैं उस पर प्रकाश डाला और उन्होंने बतलाया विगत 1 वर्षों में झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने कई रिकॉर्ड कायम किया है और 1 वर्ष में झारखंड में पांच पांच राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है जो आप सभी झारखंड राज्य कुश्ती संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से हुआ है आने वाले दिनों में भी हम सभी मिलकर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

    आम सभा के उपरांत सत्र 2022 से 26 के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई, चुनाव के रिटर्निग ऑफिसर   जय प्रकाश सिंह (सेवा निवृत प्रधान जिला न्यायाधीश) जी उपस्थित सदस्यों को कहा कि झारखंड राज्य कुश्ती संघ के 2022-26 के लिए जो नामांकन की प्रक्रिया की गई थी जिसमें सभी पदों के लिए सिर्फ एक ही सदस्य ने नामांकन किया है इसलिए जो भी सदस्यो ने नामांकन किया है वे सभी कोई निर्विरोध निर्वाचित किए गए है। जो निम्नांकित है अध्यक्ष पद के लिए श्री जिशान कमर (आईएएस) उपायुक्त गोड्डा सह पूर्व निदेशक खेलकूद व युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार।उपाध्यक्ष03  अरविंद कुमार सिंह ,उपेंद्र सिंह एवं अमरनाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार ,संयुक्त सचिव03= संजीव कुमार झा ,अजीत भगत, मधु तिर्की कोषाध्यक्ष बबलू कुमार सदस्य 03  संदीप कुमार जय बम बम, असमीना खातून और ईशा कुमारी निर्वाचित हुए हैं।

    झारखंड ओलंपिक संघ के प्रयव्रेक्षक के रूप से उपस्थित रहे   शिव कुमार पांडेय   कहा कि भोलानाथ सिंह के अगुवाई जिस तरह झारखंड में 14पहलवान से सुरु हुआ कुश्ती अब  हजार गुना से अधिक बढ़कर इनकी संख्या 140000 से अधिक हो गई वे महान सक्स आज भारत सरकार के स्पोर्ट्स कोड को लागू करने के लिए कुश्ती संघ के सभी पदों से त्याग दे दिए ये बहुत बड़ा त्याग और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है। झारखंड राज्य कुश्ती संघ राज्य का  संभवत पहला खेल संघ होगा जो भारत सरकार के सभी स्पोर्ट्स कोड को अक्षरश पालन कर रहा है।भारतीय कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय कुश्ती महासंघ के संयुक्त सचिव श्री संजय कुमार सिंह तथा झारखंड सरकार खेल विभाग के प्रयवेक्षक के रूप में झारखंड खेल विभाग के खेल समन्वयक देवेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

    वार्षिक आम सभा में गोड्डा कुश्ती संघ को झारखंड बेस्ट जिला कुश्ती संघ 2021-22 चयनित किया गया , वन्ही झारखंड का बेस्ट कोच के लिए बबलू कुमार को चुना गया जबकि झारखंड का बेस्ट खिलाड़ी के रूप में आदित्य कुमार को चुना गया,आदित्य कुमार इस वर्ष एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.