Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल

    May 6, 2026

    सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान

    May 6, 2026

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जामताड़ा से 5.25 लाख रुपये की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
    झारखण्ड

    जामताड़ा से 5.25 लाख रुपये की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 28, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चतरा जिले की सदर थाना पुलिस ने जामताड़ा जिले के करमाटांड थाना क्षेत्र के करमटांड बस्ती में छापेमारी कर सलाउद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू नामक साइबर आरोपी को दबोच लिया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि 26 जून को स्थानीय गौरक्षणी रोड निवासी आनंद कुमार ने 5.25 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। तकनीकी शाखा के सहयोग से वादी के खाते से अवैध रूप से खरीदी गई दो एप्पल आइफोन का आइएमईआइ फ्लिपकार्ट के माध्यम से पता किया गया।

    उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची तथा जामताड़ा में छापेमारी की। जामताड़ा से वादी के खाते से अवैध रूप से खरीदे गए एक एप्पल आइफोन के साथ आरोपी को करमाटांड से गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड के तीन मोबाइल, बैंक ऑफ इंडिया का पासबुक व बंधन बैंक का एक एटीएम कार्ड जब्त किया गया है।

    पांच लाख रुपये की हुई बिजली बिल वसूली

    राजपुर थाना के समीप आयोजित तीन दिवसीय बिजली बिल शिविर के अंतिम दिन सोमवार को तकरीबन पांच लाख रुपये बिजली बिल वसूली की गई। इस दौरान लाभुकों का विलंब शुल्क एवं शुद्ध माफ कर बिल चुकता कराया गया। बिल माफी योजना के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र में लंबे दिनों से बकाया बिजली बिल भी जमा कराया गया। इस दौरान कनीय अभियंता अशोक पांडेय ने बताया कि जो लोग पुराने बिजली बिल जमा नहीं कर पाए हैं, उनके लिए एक दिन की अवधि और बढ़ा दी गई है। लाभुक शिविर में आकर बिजली बिल जमा करा लें। अन्यथा अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल

    May 6, 2026

    सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान

    May 6, 2026

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • Koylanchal Samvad e-paper | 6th May | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.