Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जमशेदपुर में साइबर अपराधियों ने 90 दिनों में बनाई 2 करोड़ की संपत्ति; 5 आरोपी गिरफ्तार, सरगना फरार
    झारखण्ड

    जमशेदपुर में साइबर अपराधियों ने 90 दिनों में बनाई 2 करोड़ की संपत्ति; 5 आरोपी गिरफ्तार, सरगना फरार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: साइबर पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। MGM अस्पताल में मेडिकल के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी सोमवार को दी। गिरफ्तार युवक कम समय में ज्यादा पैसे की लालच में साइबर क्राइम से जुड़े थे। साइबर पुलिस ने अपराधियों के पास से कई ATM, पासबुक, चेकबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड जब्त किया है। गिरोह के मुख्य सरगना गोलमुरी निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद आफताब की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    500 लोगों से की ठगी

    पकड़े गए अपराधियों में सिदगोड़ा निवासी विकास कुमार तिवारी, गोलमुरी निवासी सविंदर सिंह, रिषभ भारती, बिरसानगर निवासी दिलप्रीत सिंह और जगजीत सिंह गिल शामिल हैं। गिरफ्तार पांचों आरोपी करीब तीन माह पूर्व साइबर क्राइम से जुड़े थे। आरोपियों ने तीन माह में करीब 500 लोगों के खाते से ठगी कर अपने अकाउंट में 2,12,67000 रुपए का ट्रांजक्शन किया। पुलिस ने आरोपियों का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी विकास कुमार तिवारी ने 84 लाख, सविंदर सिंह ने 33 लाख, दिलप्रीत सिंह ने 24 लाख, रिषभ भारती ने अपने खाते में 67 लाख से ज्यादा रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। सरगना आरिफ ने सभी को साइबर क्राइम से जोड़ा था।

    कैसे हुआ खुलासा

    सिदगोड़ा के बारीडीह में रहने वाले द्वारिका विश्वास के खाते से 26 अगस्त को साइबर ठगों द्वारा पैसों की निकासी की गई थी। द्वारिका विश्वास ने साइबर थाना में अपने दोस्त कुलजीत सिंह पर पैसे निकासी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप था कि कुलजीत सिंह उसे विश्वास में लेकर गलत तरीके से उसके अकाउंट से पैसों का ट्रांजैक्शन करवाया। शिकायत पर साइबर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो आसपास के युवक ही अपराधी निकले। शनिवार की देर रात पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.