Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में मानसून हुआ मेहरबान! 7 जुलाई तक झमाझम बारिश, 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    July 3, 2026

    रांची के जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का राज्यपाल को निमंत्रण, मंदिर न्यास समिति ने की मुलाकात

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जमशेदपुर के XLRI में 22 लाेग पॉजिटिव, हॉस्टल खाली करने का आदेश, अब होगी ऑनलाइन पढ़ाई
    झारखण्ड

    जमशेदपुर के XLRI में 22 लाेग पॉजिटिव, हॉस्टल खाली करने का आदेश, अब होगी ऑनलाइन पढ़ाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 6, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: निजी क्षेत्र के देश के पहले बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। एक्सएलआरआइ में कुल 22 छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को एमडीपी रेसिडेंस एरिया में कंटेनमेंट जोन बना कर रखा गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

    जिला प्रशासन की तरफ से पिछले दिनों कैंपस में रैंडम आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। इसके बाद उक्त सभी विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही 100 से अधिक विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकेतर कर्मचारियों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जहां सभी पॉजिटिव छात्रों को रखा गया है वहां समय-समय पर उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रूम सर्विस सुविधा, दवा, खाना के साथ ही उनकी आनलाइन काउंसिलिंग भी की जा रही है। जिला प्रशासन ने एमडीपी रेसीडेंस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उस जोन में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। साथ ही जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर कैंपस का दौरा भी कर रही है।

    हास्टल किया गया बंद

    एक्सएलआरआइ प्रबंधन ने बताया  कि जो भी विद्यार्थी पॉजिटिव पाये गये हैं उनमें माइल्ड सिम्टम दिखे हैं। सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कैंपस में पूर्व में ही आफलाइन क्लास को बंद कर दिया गया है। साथ ही हॉस्टल को बंद करने का भी आदेश दे दिया गया है। हॉस्टल बंद होने के कारण सभी विद्यार्थी अपने-अपने घर वापस लौट रहे हैं। एक्सएलआरआइ प्रबंधन द्वारा सरकार के गाइडलाइन के अनुसार शारीरिक दूरी के साथ ही सभी को मास्क लगाने को कहा गया है, ताकि कोविड 19 के संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। ऐसे विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी जिन्होंने किसी कारण से दोनों डोज वैक्सीन नहीं ली है, इस प्रकार के लोगों के लिए कैंपस में ही वैक्सीनेशन का कार्य भी किया जा रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मानसून हुआ मेहरबान! 7 जुलाई तक झमाझम बारिश, 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    July 3, 2026

    रांची के जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का राज्यपाल को निमंत्रण, मंदिर न्यास समिति ने की मुलाकात

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर

    July 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में मानसून हुआ मेहरबान! 7 जुलाई तक झमाझम बारिश, 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
    • रांची के जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का राज्यपाल को निमंत्रण, मंदिर न्यास समिति ने की मुलाकात
    • हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर
    • JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया
    • झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस
    • झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.