Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का राज्यपाल को निमंत्रण, मंदिर न्यास समिति ने की मुलाकात

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर

    July 3, 2026

    JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गढ़वा में कोयल नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, 200 मीटर दूर गिरकर मौत
    झारखण्ड

    गढ़वा में कोयल नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, 200 मीटर दूर गिरकर मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा : पलामू-गढ़वा के सीमावर्ती रेहला में एनएच 39 (पुराना 75) शनिवार को एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक 200 मीटर दूर चला गया और उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना गढ़वा के बेलचंपा में हुई. युवक की पहचान बेलचंपा निवासी सुरेश कुमार चंद्रवंशी के पुत्र रंजीत कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है.

    घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और कार्रवाई और मुआवजा की मांग को लेकर एनएच को जाम कर दिया. जाम करीब एक घंटे तक रहा. घटनास्थल पर करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. इसमें स्कूली बच्चे भी फंसे रहे. सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं विरोध कर रहे लोगों से पुलिस अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता कर आंदोलन खत्म कराया.

    घटना की सूचना जैसे ही मिली. युवक के परिजनों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई. आक्रोशित लोग वाहन चालक की यथाशीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. लोगों ने कहा यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. पुलिस अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही वह दोषी चालक को गिरफ्तार कर लेगी.
    घटना के बाद मौके पर पहुंचे गढ़वा सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. ग्रामीण इस पर सहमत नहीं हुए। प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ मुआवजे को लेकर फिर वार्ता हुई.

    इसमें परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया. गढ़वा सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने परिजनों को तत्काल दाह संस्कार के लिए 5000 रुपये उपलब्ध कराए. साथ ही उप विकास आयुक्त बात कर आपदा मद से प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने पर सहमति जताई.

    मौके पर पंकज पासवान ने जिला प्रशासन से मांग की कि बेलचंपा के एसआईएस चौक (चरमुहान) और इसके आसपास आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है. ऐसे में स्पीड ब्रेकर बना दिया जाए. इसके साथ ही पुलिस चौकी बनाई जाए. थाना प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा इसके लिए जिला प्रशासन और एनएचआई से बात की जाएगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची के जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का राज्यपाल को निमंत्रण, मंदिर न्यास समिति ने की मुलाकात

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर

    July 3, 2026

    JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया

    July 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का राज्यपाल को निमंत्रण, मंदिर न्यास समिति ने की मुलाकात
    • हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर
    • JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया
    • झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस
    • झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर
    • रांची में नए AIIMS की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र के सामने रखीं कई बड़ी मांगें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.