रांची। कोलकाता में गिरफ्तार झारखंड के विधायक व 2 अन्य की जमानत याचिका पर कोलकाता हाई कोर्ट में 17 अगस्त को सुनवाई होगी। जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस अनन्या बंद्योपाध्याय की बेंच में बुधवार को सुनवाई होगी। इस मामले में आईपीसी की धारा 467 जोड़ी गई है।
झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है। ये सभी एक गाड़ी पर सवार थे और पूर्वी मिदनापुर की ओर जा रहे थे। शनिवार देर शाम इनकी गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया।गाड़ी की तलाशी की गयी तो उसमें भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया।
30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हुगली में झारखंड के तीन विधायकों जामताड़ा के इरफान अंसारी, खिजरी के राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विक्सल कौंगाड़ी को गाड़ी में भारी मात्रा में कैश के साथ हिरासत में लिए गए थे. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. पश्चिम बंगाल की जिस एसपी के नेतृत्व इस मामले की जांच चल रही थी उन्होंने अपने बयान में भी कहा था कि कैश की मात्रा बहुत ज्यादा है इसलिए मशीन मंगाई जा रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
कोलकाता में गिरफ्तार हुए विधायकों की जमानत याचिका पर सुनवाई कल
Related Posts
Add A Comment

