Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोरोना का नया हॉटस्पॉट बना जामाडोबा, बंद किया गया टाटा का अस्पताल
    झारखण्ड

    कोरोना का नया हॉटस्पॉट बना जामाडोबा, बंद किया गया टाटा का अस्पताल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 1, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: धनबाद में कोरोना का नया हॉटस्पॉट जामाडोबा बन गया है। यहां टाटा स्टील झरिया डिवीजन की कोलियरी है। यहां टाटा स्टील के एक अधिकारी को कोरोना होने के बाद संक्रमण का सिलसिला थम नहीं रहा है। पांच दिन में तीन दर्जन अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। टाटा कोलियरी से कोरोना खान सुरक्षा महानिदेशालय कार्यालय तक पहुंच गया है। इसे सामुदायिक संक्रमण के रूप में देखा जा रहा है। दूसरी तरफ संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार की देर रात धनबाद जिला प्रशासन ने जामाडोबा स्थित टाटा अस्पताल को बंद करा दिया। यहां भर्ती कोरोना मरीजों को कोविड-19 (सेंट्रल अस्पताल) में शिफ्ट किया गया है। जबकि सैनिटाइजेशन होने तक डीजीएमएस मुख्यालय को भी बंद कर दिया गया है।

    धनबाद जिले में कोरोना की चेन बढ़ती ही जा रही है। अब तक 172 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इसमें से 118 ठीक हो चुके हैं। डीजीएमएस मुख्यालय के दो उपनिदेशक स्तर के अधिकारी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। एक अधिकारी की माता को भी संक्रमण हो गया है। इनके संपर्क में मुख्यालय के परीक्षा नियंत्रण विभाग के 25 कर्मी भी आए हैं। इनमें निदेशक स्तर के अधिकारी से लेकर चपरासी तक हैं। एक तरह से इस विभाग का हर व्यक्ति संक्रमण के खतरे में है। विभाग की ओर से इस संबंध में जांच को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

    बताते हैं कि दोनों उपनिदेशक टाटा की जामाडोबा खदान का निरीक्षण करने के लिए गए थे। वहीं कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। इधर प्रबंधन ने दो दिन तक डीजीएमएस मुख्यालय को बंद करने का आदेश जारी किया है। मंगलवार दोपहर से ही कार्यालय बंद कर दिया गया है, जो दो जुलाई को डेढ़ बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान डीजीएमएस मुख्यालय सहित इसके सहायक कार्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा।  उधर मंगलवार देर रात टाटा जामाडोबा के चार और कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। देर रात जमशेदपुर के टीएमएच से रिपोर्ट आने पर डीसी अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की। टाटा के झरिया डिवीजन की जामाडोबा कोलियरी में लगातार मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। अब तक वहां 35 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। चार नए मरीजों को कोविड अस्पताल भेजा जाएगा। एहतियातन जामाडोबा कोलियरी को बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाकर कर्फ्यू लगा दिया गया है

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.