Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS पूजा सिंघल हुई गिरफ्तार
    Breaking News

    आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS पूजा सिंघल हुई गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 11, 2022Updated:May 11, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को ED ने दूसरे दिन बुधवार को पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया है। मंगलवार को 9 घंटे की पूछताछ के बाद बुधवार सुबह 10.45 बजे वह ED के दफ्तर पहुंची। आज वह अकेले यहां आई थी। इस बीच उनसे बात करने की कोशिश की गई लेकिन इस मामले पर कुछ भी बोलने से वे बचती रहीं।

    ED की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई संभव
    वहीं झारखंड सरकार ED की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार उन पर कार्रवाई की जा सकती है। एक्सपर्ट की मानें तो पूजा सिंघल को सस्पेंड करने के लिए सरकार के पास पर्याप्त आधार हैं। इसके आधार पर उन्हें सस्पेंड किया जा सकता है। CM ने इस मामले पर आला अधिकारियों से बातचीत भी की है। संभवत: कार्मिक विभाग ED की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर सकता है। सरकार बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी इस मामले पर चर्चा कर सकती है।

    30 तक छुट्टी पर सिंघल
    ईडी की छापेमारी के बाद विवादों में घिरी खान सचिव पूजा सिंघल 30 मई तक छुट्टी पर चली गई हैं। उन्होंने सोमवार को छुट्टी का आवेदन दिया था। उन्होंने छुट्टी का कारण निजी बताया है। हालांकि ब्यूरोक्रेसी के अनुसार ED की छापेमारी के बाद जारी पूछताछ और असामान्य मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूजा सिंघल ने छुट्टी ली है। फिलहाल उनका प्रभार किसी को नहीं दिया गया है।

    पूजा का CA नहीं कर रहा है सहयोग
    ईडी के मुताबिक, सीए सुमन कुमार भी जांच में एजेंसी को सहयोग नहीं कर रहा है। घर से बरामद रुपए का असली मालिक कौन है, सुमन यह नहीं बता रहा है। जांच में यह बात सामने आई है कि पूजा सिंघल ने सुमन कुमार के पिता घनश्याम सिंह के पार्टनरशिप फर्म मेसर्स संतोष क्रुशेरर मेटल वर्क्स के खाते में 21 सितंबर 2017 को 6.22 लाख और मेसर्स राधेश्याम एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में भी पैसे डाले थे। पूछताछ के दौरान पूजा सिंघल यह नहीं बता पाईं कि उन्होंने ये पैसे क्यों सुमन कुमार को भेजे थे।

    कल मनरेगा घोटाले पर हुई थी पूछताछ

    पहले दिन 9 घंटे तक पूजा सिंघल से खूंटी के मनरेगा घोटाले मामले में पूछताछ हुई थी। इसमें उन्होंने जांच कमेटी की ओर से खुद को क्लीन चिट देने की बात कही थी। ED के अधिकारियों ने उनसे पूछा कि DC रहते हुए उनके खाते में 1.43 करोड़ रुपए कहां से आए? इस सवाल का को जवाब सिंघल नहीं दे पाई। मनरेगा घोटाले के वक्त पूजा सिंघल ही खूंटी की तत्कालीन उपायुक्त थी, तब मनरेगा की योजनाओं में 18.06 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.